नई दिल्ली.भाजपा ने 8 राज्यों की 25 लोकसभा-विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें 24 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का नाम शामिल है। भाजपा ने वायनाड से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी से होगा।
Author: chhattisgarhrajya.in
तेल अवीव.हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होम टाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, PMO ने हमले की पुष्टि की है। PMO ने कहा कि इस ड्रोन अटैक में PM नेतन्याहू का निजी आवास निशाने पर था। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा घर पर नहीं थे। ड्रोन सिसेरिया की एक इमारत पर गिरा। कोई हताहत नहीं हुआ है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि शनिवार को लेबनान से इजराइल पर 3 ड्रोन दागे गए। इजराइली फोर्सेस ने 2 ड्रोन को मार गिराया। अटैक के बाद गिलोट सैन्य…
नई दिल्ली.इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 12 अक्टूबर को सोना 75,623 रुपए पर था, जो अब (19 अक्टूबर) को 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,787 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 89,963 रुपए पर थी, जो अब 92,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,320 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280…
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से JIPMER पुडुचेरी में प्रोफेसर के 26 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। वहीं, JIPMER कराईकल में प्रोफेसर के 2 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में मेडिकल क्वालिफिकेशन जैसे एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री, पीएचडी के साथ में वर्क एक्सपीरियंस जरूरी। आयु सीमा : प्रोफेसर : अधिकतम 58 साल असिस्टेंट प्रोफेसर : अधिकतम 50…
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 18 अक्टूबर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म सब्मिट करने की लास्ट डेट अब 22 नवंबर 2024 है। करेक्शन विंडो 23 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल को अपडेट करें जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, वे 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन पीरियड के दौरान अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल को अपडेट…
नई दिल्ली/मुंबई.महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार देर रात अमित शाह के घर NDA के घटक दलों की ढाई घंटे बैठक चली। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM अजित पवार शामिल हुए। बैठक में राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP अजित गुट में सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 155, शिवसेना शिंदे गुट 78 और NCP अजित पवार गुट 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में छोटी पार्टियों को भी कुछ सीटें दिए जाने पर सहमति बनी। कुछ सीटों को लेकर पेंच अमित शाह के निर्देश…
श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना के अधिकारियों ने बताया ये दोनों जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स नाम के संगठन से जुड़े हाइब्रिड आंतकी हैं। हाइब्रिड आतंकी आम नागरिकों की तरह ही इलाके में रहते हैं, लेकिन चोरी-छिपे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं या आतंकियों की सहायता करते हैं। इन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। जम्मू पुलिस के ADGP आनंद जैन ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि दोनों आतंकी ने मंदिर, सेना के ठिकानों और एक अस्पताल…
नई दिल्ली.इंडियन एयरलाइंस की 20 से ज्यादा फ्लाइट में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। इसमें इंडिगो, एअर इंडिया, अकासा, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एअर और एलायंस एयर शामिल हैं। पिछले एक हफ्ते में 40 से ज्यादा विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है, ये सभी झूठी साबित हुईं। इन धमकियों की वजह से अब तक 80 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या को दोगुना करने का फैसला किया था। गृह मंत्रालय ने भी एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी है।…
नई दिल्ली..पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक प्रपोजल दिया है। क्रिकबज के मुताबिक, PCB ने कहा है कि टीम इंडिया अपना हर मैच खेलकर भारत लौट सकती है और इसमें पाकिस्तानी बोर्ड उनकी मदद करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB ने हाल ही में BCCI को लेटर लिखा है। इसमें कहा है कि अगर भारतीय टीम सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती और वह हर मैच के बाद वापस चंडीगढ़ या नई दिल्ली लौटना चाहती है तो बोर्ड उनकी मदद करेगा। PCB के एक…
तिल्दा के रहने वाले अनिल कुमार यादव की बेटी ने अपना लिवर डोनेट कर पिता की जान बचाई है। वहीं लिवर ट्रांसप्लांट के बाद ऑपरेशन थिएटर में अनिल पुराने गानों पर डांस करते नजर आए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए अनिल की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। पेट में पानी भरना, पीलिया, खून की उल्टियां और कमजोरी के कारण उनकी जिंदगी हर पल मौत के करीब जा रही थी। ऑपरेशन थिएटर में पेशेंट ने किया डांस। डॉक्टर ने कह दिया था 6 महीने की जिंदगी है पहले तो…
