रायपुर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील – अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया। अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर…
रायपुर, 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर…
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना अंतर्गत वृहद स्तर पर आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, जिनकी कुल लागत 340 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में 1650 भवनों का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस आशय की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने बताया कि योजना…
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की।
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे संविधान में मौलिक अधिकार और राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में मानव अधिकारों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने कर्तव्यों के पालन के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। हमारे अधिकारों की परस्पर सुरक्षा हम सभी के कर्तव्य पालन में निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस विश्व में समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा…
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को 10 दिसम्बर को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। वे सोनाखान के ज़मींदार परिवार से थे लेकिन उन्होंने आदिवासियों, किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अनाज…
रायपुर 10 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर साइंस काॅलेज में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने आज जायजा लिया। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत उपस्थित थे। मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई रखने, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि अलग-अलग वर्ग के लोगों को कार्यक्रम स्थल में पहुंचने में दिक्कतें न…
