उज्जैन 05 दिसम्बर 2024। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है। इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं। महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2024। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली पहुंचने पर भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का स्वागत करते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, उनकी यात्रा हमारी दोस्ती के अनूठे बंधन को और मजबूत करेगी। अपनी यात्रा के दौरान, भूटान नरेश राजनयिक संबंधों की समीक्षा के लिए भारतीय नेतृत्व के…
हैदराबाद 05 दिसम्बर 2024। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बुधवार (4 दिसंबर ) की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में आयोजित ‘पुष्पा-2’ फिल्म स्क्रीनिंग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। अल्लू अर्जुन से मिलने की चाह में बेकाबू हुई भीड़ थिएटर के बाहर आरटीसी…
नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2024। अंतरिक्ष में अपनी कामयाबी का परचम बुलंद करने वाला ISRO आज शाम यूरोपीय स्पेस एजेंसी के प्रोबा-3 सोलर मिशन को लॉन्च करने वाला है। इस सोलर मिशन को बुधवार शाम पीएसएलवी-सी 59 से लॉन्च किया जाना था लेकिन प्रोबा-3 स्पेसक्राफ्ट में आई खामी के चलते कल इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी। अब आज शाम 4.15 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस सोलर मिशन को लॉन्च किया जाना है। प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनॉमी यानी प्रोबा-3 में दो सैटेलाइट शामिल हैं जो एक साथ जुड़े हैं। दोनों एक साथ उड़ान भरेंगे और सूर्य…
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस पर प्रदेशवासियों विशेषकर किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व मृदा दिवस एक ऐसा अवसर है जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में मिट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की उर्वर धरती की फसल उत्पादन और कृषकों की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ में मृदा जैसे अमूल्य संसाधन की रक्षा की सामूहिक ज़िम्मेदारी को हम सभी को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी…
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 5 दिसम्बर गुरूवार को प्रस्तावित जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में सुबह 11.00 बजे से नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आगामी आम/उप निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन कार्यों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में बस्तर संभाग के संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी ओ.पी. पाल, आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे सहित संभाग के सभी जिला के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को बस्तर संभाग में पारदर्शिता,…
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 14 हजार 218 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 3 हजार 275 किसानों से 32 करोड़ 71 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 39 हजार 617 किसानों से 01 लाख 67 हजार 972 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से अब तक 386 करोड़ 57 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों…
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन 8 के कबीर नगर निवासी प्रेमचंद वर्मा ने दो महीने से एफआईआर की कापी नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया मेरे बडे भाई रवि वर्मा का रोड एक्सीडेंट में 5 सिंतबर 2024 को मृत्य हो गया था। एफआईआर कबीर नगर थाने में दर्ज किया गया था। आवेदक के द्वारा एफआईआर कापी मांगने पर थाने के स्टाप उन्हें देने से मना कर रहे थे। दो माह से ज्यादा का समय व्यतीत हो जाने से परिजन लगातार परेशान…
रायपुर 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। मठपुरैना के शिवनगर निवासी संतोष धीवर ने टूटी पाइप लाइन का सुधार कार्य नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिवमंदिर रोड के पास पानी सप्लाई की पाइप लाइन एक सप्ताह से टूटी हुई है। जिसके चलते पानी सडक पर भी जमा हो रहा था। जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर निगम में भी शिकयत की थी। लेकिन इसके बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद इन्होंने…
