दिल्ली.इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। दिल्ली में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल ( CRPF School) के पास हुए ब्लास्ट के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। साथ ही आसपास के घरों के शीशे टूट गए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। जांच के बाद क्लियर होगा कि पूरा मामला क्या है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल वाले इलाके को फिलहाल सील कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
Author: chhattisgarhrajya.in
न्यूयार्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर महीने में चुनाव होने वाला है. मैदान में एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप, तो दूसरी ओर कमला हैरिस हैं. राष्ट्रपति बनने से पहले ही दोनों की भावी टीम के नाम सामने आने लगे हैं. इनमें से एक नाम ऐसा है जो किसी भी भारतीय को खुशी दे सकता है. नाम है कश्यप ‘काश’ पटेल, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप के अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर अगले सीआईए प्रमुख के रूप में पेश किया जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के अंतिम महीनों में खुफिया तंत्र पर नियंत्रण को मजबूत करने के प्रयास…
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है। कनाडा में रहता आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और पाकिस्तान में रहता हरविंदर सिंह रिंदा की मदद से आईएसआई लगातार पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार भेज रही है। हाल ही में फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स भी इसी का हिस्सा थी। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि यह खेप आईएसआई द्वारा पाक तस्करों को…
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 3rd मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट राज्य एवं डिवीजन के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट जारी घोषित किया गया है। अभ्यर्थी डिवीजन के अनुसार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों की डिटेल इस लिस्ट में दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इन राज्यों का रिजल्ट बाद में होगा…
नई दिल्ली। सनातन धर्म में करवा चौथ का अधिक महत्व है। करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) के दिन व्रत के दौरान करवा माता की पूजा की जाती है, जिसके लिए पूजा स्थल पर उनका चित्र भी लगाया जाता है। करवा का यह चित्र करवा माता के पत्निव्रता धर्म के तपोबल की कहानी को दर्शाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस चित्र से जुड़ी कहानी। कौन हैं करवा माता पौराणिक कथा (Karwa Chauth Vrat Katha) के अनुसार, करवा नाम की एक पतिव्रता स्त्री थी। एक दिन जब उनके पति स्नान के लिए नदी में गए, तो इस दौरान एक मगरमच्छ…
नई दिल्ली/मुंबई.देश में यात्री विमानों को मिल रही धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिर पूरी जांच पड़ताल के बाद विमानों को रवाना किया गया। इसके चलते सैकड़ों यात्री घंटों परेशान हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं, देर शाम केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने DGCA प्रमुख विक्रम देव दत्त को पद…
मुंबई.महाराष्ट्र कांग्रेस आज (20 अक्तूबर) को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी, जिसमें विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। एक दिन पहले 19 अक्टूबर को भी देर रात तक मीटिंग हुई थी। महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की 16 अक्टूबर को दिल्ली के हिमाचल भवन में भी बैठक हुई थी। इसके बाद 17 अक्टूबर को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी (MVA) में 288 विधानसभा सीटों में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। हालांकि, एक सवाल के…
20 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन…
मुंबई. राइटर, एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे सलमान ने कभी काले हिरण का शिकार नहीं किया। उनकी माफी की कोई वजह ही नहीं है। लगातार धमकियां मिलती रहीं, इससे हमारी आजादी छिन गई। लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बाद सलीम खान ने शनिवार को ABP न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में यह बात की। NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग के मेंबर ने लिखा था- सलमान…
नई दिल्ली.भाजपा ने 8 राज्यों की 25 लोकसभा-विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें 24 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का नाम शामिल है। भाजपा ने वायनाड से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी से होगा।
