Author: chhattisgarhrajya.in

झारखंड 13 नवम्बर 2024। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने…

Read More

जगदलपुर 13 नवम्बर 2024। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी…

Read More

बेमेतरा 13 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला/जनपद स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 13, 14 एवं 18 नवम्बर 2024 को कलेक्ट्रेट जिला बेमेतरा कक्ष कमांक 01 (कलेक्टर चेम्बर) में सहायक प्रोग्रामर, विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक पद के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाना था। जिसमें तकनीकी सहायक के लिए निर्धारित साक्षात्कार दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर 2024 को अपरिहार्य कारण से स्थगित हो गयी है । अब यह साक्षात्कार लिए जाने वाले पदों हेतु नयी तिथि, समय एवं स्थान क्लेक्ट्रेट जिला बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 1 (कलेक्ट्रेट चेम्बर) में होगा ।…

Read More

रायपुर 13 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का…

Read More

रायपुर 13 नवम्बर 2024। बूढ़ापारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा (81 वर्ष) का बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9 बजे निधन हो गया। वे राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकाली जायेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा। वोरा ने राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। वे रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे और कई बार पदाधिकारी भी रहे।

Read More

कोरबा 13 नवम्बर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में…

Read More

छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर, 13 नवंबर 2024/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं…

Read More

रायपुर, 13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के…

Read More

बिलासपुर, 13 नवंबर 2024/ शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी…

Read More

बिलासपुर, 13 नवम्बर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल…

Read More