Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More

मल्कानगिरी: बिना कोचिंग केवल यूट्यूब से पढ़ाई कर ओडिशा के  की एक बेटी ने ओडिशा सिविस सेवा  परीक्षा पास की है और अब वे अधिकारी बनेगी. अब पूरे ओडिशा में इस बेटी के परिश्रम की चर्चा है. इस परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया. मल्कानगिरी जिले के आदिवासी बहुल बॉन्डा हिल्स से आने वाली बिनी मुदुली  ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शानदार रैंक हासिल कर अपनी जनजाति की पहली ओएएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है. अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शुभचिंतकों को देते हुए बिनी ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि मैं अपने…

Read More

रायपुर ( AkhandBharatHNKP.Com )मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सुश्री मनु भाकर ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। सुश्री मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं। सुश्री मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। सुश्री मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली…

Read More

बेंगलुरु.भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी है। टीम 36 साल के बाद कीवियों के खिलाफ अपने घर में हारी है। पिछली हार 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में मिली थी। भारतीय टीम ने कीवियों को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने रविवार को 2 विकेट खोकर हासिल किया। विल यंग 45 और रचिन रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 और इंडिया ने 46 रन बनाए थे। इस हार…

Read More

धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ।

Read More

नई दिल्ली.देश के अधिकांश हिस्सों में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में औसत तापमान सितंबर के औसत तापमान से भी 2 डिग्री तक ज्यादा है। हल्की सर्दी की शुरुआत की बजाय गर्मी महसूस होने से आईएमडी समेत दुनियाभर की मौसम एजेंसियों की भविष्यवाणियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ला-नीना परिस्थितियां पैदा होने के अनुमान से कहा गया था कि इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, लेकिन अब तक ला-नीना नहीं बन सका है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग अब भी मान रहा है कि इस बार सर्दी में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। ला-नीना पर अमेरिकी एजेंसी एनओएए,…

Read More

दिल्ली.इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। दिल्ली में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल ( CRPF School) के पास हुए ब्लास्ट के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। साथ ही आसपास के घरों के शीशे टूट गए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। जांच के बाद क्लियर होगा कि पूरा मामला क्या है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल वाले इलाके को फिलहाल सील कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

Read More

न्यूयार्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर महीने में चुनाव होने वाला है. मैदान में एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप, तो दूसरी ओर कमला हैरिस हैं. राष्ट्रपति बनने से पहले ही दोनों की भावी टीम के नाम सामने आने लगे हैं. इनमें से एक नाम ऐसा है जो किसी भी भारतीय को खुशी दे सकता है. नाम है कश्यप ‘काश’ पटेल, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप के अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर अगले सीआईए प्रमुख के रूप में पेश किया जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के अंतिम महीनों में खुफिया तंत्र पर नियंत्रण को मजबूत करने के प्रयास…

Read More

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है। कनाडा में रहता आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और पाकिस्तान में रहता हरविंदर सिंह रिंदा की मदद से आईएसआई लगातार पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार भेज रही है। हाल ही में फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स भी इसी का हिस्सा थी। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि यह खेप आईएसआई द्वारा पाक तस्करों को…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 3rd मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट राज्य एवं डिवीजन के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट जारी घोषित किया गया है। अभ्यर्थी डिवीजन के अनुसार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों की डिटेल इस लिस्ट में दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इन राज्यों का रिजल्ट बाद में होगा…

Read More