छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को आईईडी विस्फोट हुआ था। आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल के 4 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को अंतिम विदाई दी गई। रविवार सुबह नारायणपुर और कांकेर में शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि दी गई। इस दौरान सुरक्षाबल के अधिकारियों के साथ शहीद के परिजन भी मौजूद थे। जवानों के शहादत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जवानों को पुलिस लाइन ने अंतिम सलामी देते समय परिजन भावुक हो गए। DRG जवान कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले परिजनों ने बताया कि संजय की शादी अगले साल जनवरी में होनी थी।…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुख्यमंत्री ने सही जानकारी नहीं होने पर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि *मीटिंग से निकलकर बाहर जाओ और अपने सचिव से बात करके सही जानकारी बताओ। हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक…
‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ पहुंचे मुख्यमंत्री: ‘पशु सखियों’ का बढ़ाया मनोबल बलरामपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से ‘जय बिहान’ कहकर आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रही पशु सखियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर…
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया… भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप “डॉक्टर बनना है” सुनकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री, बढ़ाया हौसला जशपुर – सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण सामने आया, जिसने वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के मन को गहराई से छू लिया और पूरे वातावरण को संवेदनाओं से भर दिया। यह दृश्य उस मानवीय स्पर्श का जीवंत उदाहरण बन गया, जहां शासन और संवेदना एक साथ दिखाई देते हैं। सुशासन तिहार के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नजर 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान पर पड़ी, वे…
खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश सरगुजा – प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने…
चेन्नेई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में संभावित त्रिशंकु जनादेश की आशंका को देखते हुए अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं। टीवीके ने 4 मई को आने वाले परिणामों से पहले संभावित रिसॉर्ट राजनीति की तैयारी शुरू कर दी है। एग्जिट पोल के नतीजे परस्पर विरोधी संकेत दे रहे हैं। कुछ डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में हैं तो कुछ एआईएडीएमके गठबंधन की बढ़त दिखा रहे हैं। वहीं कुछ टीवीके के मजबूत पदार्पण का अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में विजय ने अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों…
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के प्रमुख बिजनेस सेंटर विजयवाड़ा के बीच की दूरी सिर्फ़ 635 किलोमीटर है। हालांकि दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग से सफर करने में पूरे 12 घंटे लग जाते हैं। इसका कारण है भीड़भाड़ वाले कस्बे, घुमावदार सड़कें और किसी भी सीधे एक्सप्रेसवे का न होना। इस प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए बेंगलुरु-विजयवाड़ा कॉरिडोर योजना शुरू की गई। NH-544G, इसे आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु–कडप्पा–विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर कहा जा रहा है। यह एक 518 किलोमीटर लंबा और छह-लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे को निर्माण अभी चल रहा है और यह अगले…
जशपुर – सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही चंदागढ़ में उतरा, ग्रामीणों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गांव के बीचों-बीच बरगद के विशाल पेड़ की शीतल छांव में जनचौपाल सजी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून…
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट नहीं, साजिश थीपुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह हत्या कोई लूटपाट की घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम थी, जिसमें मृतका के पति की ही मुख्य भूमिका सामने आई है। घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है, जब कोले रेलवे स्टेशन के समीप बाइक सवार दंपत्ति पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस हमले में मंजू…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आगामी 06 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का अनुमान है। इसके लिए शनिवार को भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन केन्द्र की ओर से सम्बन्धित जिला अधिकारियों को चेतावनी पत्र निर्गत किया गया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04 अप्रैल को जनपद देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहने की संभावना है। जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन…
