नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों रंगों के साथ इतिहास की खुशबू से भी सराबोर है. यहां होली के सुरों में इस बार चम्पावत की झलक साफ दिखाई दे रही है. कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली, जिसकी जड़ें चंद राजवंश से जुड़ी मानी जाती हैं, आज भी लोकपरंपरा को जीवंत बनाए हुए है. नयना देवी मंदिर में चंपावत के होल्यारों के द्वारा खड़ी होली का आयोजन किया गया. इस होली का एक अनोखा और रोचक इतिहास भी है. कुमाऊं में होली 15 वीं शताब्दी में महान चन्द शासकों द्वारा लोकप्रिय बनाई गई, चन्द शासकों की आरंभिक राजधानी चंपावत थी.…
Author: chhattisgarhrajya.in
Bihar Road Accident : बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। यहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानें कैसा हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर नशेज के समीप हुआ। मृतकों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर, वाराणसी…
डोडा : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार की सुबह एक मध्यम तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। यह भूकंप 1 मार्च 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट 57 सेकंड पर आया। इसका केंद्र डोडा में 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई। यह भूकंप काफी उथला होने के कारण आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के नुकसान, मकानों में दरार या चोटिल होने की…
करनाल: करनाल के सेक्टर 9 में एक तेज रफ्तार डंपर ने खुशियों भरे परिवार को मातम में बदल दिया। हादसे में बाइक सवार एक महिला और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनाल के बड़ा गांव का रहने वाला एक परिवार बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। बाइक पर एक व्यक्ति, एक महिला (उम्र 50-55 वर्ष) और एक लड़की (उम्र 16-18 वर्ष) सवार थे। वे अपने साथ उपहार स्वरूप फल भी ले जा रहे थे, जो हादसे के बाद पूरी सड़क…
डैस्क: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के क्यारियां गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मनीष कुमार की श्रीनगर में शहादत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार श्रीनगर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही वे शहीद हो गए। मनीष कुमार पुत्र रामपाल लंबे समय से सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। जैसे ही उनकी शहादत की खबर क्यारियां गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची तो लोग…
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज तहसील में शनिवार दोपहर तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। एक महिला अधिवक्ता से कथित तौर पर हुए विवाद के बाद तहसीलदार के कक्ष में जमकर नोकझोंक हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। तहसीलदार के कक्ष में हुई घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। विवाद के बाद दातागंज तहसील बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। दोनों पक्षों ने दातागंज कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी…
पंजाब डेस्क : ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण फ्लाईट्स रद्द कर दी गई हैं और कई पंजाबी विदेश में फंस गए हैं। ऐसी ही खबर सामने आई है जहां बठिंडा स्थित SSD Girls College की प्रिंसिपल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उड़ानों में आई बाधा के चलते वह वापसी नहीं कर पा रही हैं। प्रिंसिपल ने केंद्र सरकार से तत्काल सहायता की अपील करते हुए कहा है कि वे और अन्य यात्री गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार एयरपोर्ट पर भोजन, ठहरने और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थिति और कठिन हो…
अहमदाबाद : किसी दंपति के वैवाहिक जीवन का विवाद कोर्ट पहुंचता है तो मुकदमेबाजी चलती है। अगर उनका बच्चा है तो वह भी इस कोर्ट-कचहरी के पचड़े में पिसता है। कई माता-पिता बच्चों को अपने इस झगड़े में खींचते हैं और खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। ऐसे ही मामलों को गुजरात हाई कोर्ट ने आड़े हाथों लिया है। हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में अपने पक्ष में फैसला पाने के लिए दंपतियों के बच्चों की कस्टडी को हथियार और दबाव के रूप में इस्तेमाल करने की कड़ी आलोचना की है। बच्चे की कस्टडी से संबंधित एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे बारात का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो यूपी का बताया जा रहा है जहां एक दूल्हे ने अनोखे अंदाज में बारात ले जाने का फैसला किया. जहां आमतौर पर बारात महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली जाती है, वहीं इस बारात को बुलडोजर पर निकाला गया. दूल्हे के साथ उसकी मां और भाई भी बुलडोजर के आगे लगे ब्लेड पर बैठे नजर आए. सड़क पर गुजर रहे एक शख्स ने इस अनोखे बारात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया.
Women Cheers After Khamenei Death: ईरान से वायरल दो तस्वीरों ने दुनिया भर में बहस छेड़ दी है. जिस युवती ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर जलाकर सिगरेट सुलगाई थी अब उसकी दूसरी तस्वीर वायरल हो रही है. दूसरी तस्वीर में खामेनेई की मौत की खबर के यही युवती ‘चीयर्स’ कर जश्न मनाती नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें ईरानी महिलाओं के लंबे विरोध, दमन के खिलाफ गुस्से और बदलते सामाजिक स्थिति को बयां करती हैं. Women Cheers After Khamenei Death: ईरान से आई दो तस्वीरों ने पहले विरोध की आग दिखाई थी, अब वही तस्वीरें जश्न…
