थाईलैंड के रक्षा मंत्री नत्थापोन नाकपानिच और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री टी सिया ने शनिवार को थाईलैंड के चांथाबुरी प्रांत में एक बॉर्डर चेकपॉइंट पर सीजफायर समझौते पर साइन किए। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शुक्रवार रात को तीसरी स्पेशल कंबोडिया-थाईलैंड जनरल बॉर्डर कमेटी की बैठक के जॉइंट स्टेटमेंट के ड्राफ्ट के कंटेंट पर थाईलैंड के साथ सहमति बना ली है, जिसमें आसियान ऑब्जर्वर भी शामिल थे। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर बातचीत शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9.40 बजे थाईलैंड के चंथाबुरी प्रांत में…
Author: chhattisgarhrajya.in
वाराणसी : बिहार के छपरा शहर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलायी गई अंगीठी एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गई। बंद कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे और उनकी नानी शामिल हैं। तीन अन्य सदस्यों की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं। वाराणसी में तैनात अपर जिला सहकारी अधिकारी (PCS) विजय कुमार सिंह की पत्नी अमीषा देवी ठंड की छुट्टियों में अपने दोनों बच्चों—3 साल के तेजस और 4 साल की अध्याय—को लेकर ननिहाल आई थीं। यहां उनकी बहन अंजलि देवी…
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगो की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 27 से 31 दिसंबर 25 तक सामूहिक अवकाश आंदोलन को पेंशनर्स हित में समर्थन करने का निर्णय लिया है।जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव में समर्थन जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से मोदी के गारंटी के तहत राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर सहित केंद्र घोषित तिथि और दर पर एरियर सहित डीए डीआर देने और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की सभी मांगो को पूरा करने का आग्रह किया है।जारी संयुक्त…
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में नई चुनी गई कॉर्पोरेटर के पति मंगेश कालोखे की बाइक रोककर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. पुलिस ने 9 गिरफ्तार किए हैं. राजनीतिक रंजिश, चुनावी दबाव और सुपारी किलिंग की आशंका पर जांच जारी है. मंगेश कालोखे अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना खोपोली के साईं बाबा नगर इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि मंगेश कालोखे अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से चार से…
भिलाई – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय प्रखर पांडेय को आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने उनके भिलाई स्थित निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय प्रखर पांडेय छत्तीसगढ़ पुलिस के एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और संवेदनशील अधिकारी थे। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा और कर्तव्यपालन को समर्पित रहा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री प्रखर पांडेय 2009 बैच…
दादी-नानी के नुस्खे कमाल करते हैं उबटन गंदगी हटाता है और निखार देता है, जो महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर और सुरक्षित उपाय हैं. ये नुस्खे ना केवल स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करते हैं बल्कि उसको मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं. दादी-नानी पुराने समय में उबटन की मालिश करती थी. ये नु्स्खा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है.दादी के ब्यूटी सीक्रेट्स पूरी तरह नेचुरल होते हैं, जिनमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते। यही वजह है कि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना लंबे समय तक फायदा देते हैं। अगर आप भी महंगे सीरम और क्रीम्स से ब्रेक लेना चाहते हैं,…
रायपुर ।प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। उन्होंने कहा कि जनविश्वास आधारित पुलिसिंग से ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।…
देहरादून- त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी।इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार…
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी इवारा और पति केएल राहुल की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में इवारा अपने पिता के साथ खेलती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर परिवार के निजी और सुकून भरे पलों को दर्शाती है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पहली फोटो में अथिया ने अपने स्टे की एक झलक दी. दूसरी फोटो में केएल राहुल इवारा को अपनी बाहों में पकड़े हुए और ऊपर उठाते हुए दिखे, जबकि इवारा ने अपने पैर उनके सीने पर रखे हुए थे. तस्वीर में दोनों में से किसी का…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन की बताई जा रही है। ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे स्टाफ ने कोच के अंदर युवक को संदिग्ध अवस्था में लटका देखा, जिसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोच को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने…
