कोरिया – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरिया प्रवास के दौरान कोरिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में 105 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब इन परिवारों को धुएं से मुक्ति मिलने के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल ईंधन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर स्व-रोजगार और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
Author: chhattisgarhrajya.in
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सेऊ कस्बे के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में नसवाल (सेऊ) के रहने वाले 42 वर्षीय कर्म चंद की जान चली गई। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे की है। कर्म चंद अपने खेतों से बैलों को वापस ले जा रहे थे, तभी हाईवे पार करते समय दधोल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के तुरंत…
बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान हरिद्वार स्थित टकाबरी रविदास आश्रम के प्रचारक ब्रजेश दास के रूप में हुई है।10 फरवरी को दर्ज कराई गई FIRपुलिस के अनुसार, ब्रजेश दास 5 फरवरी 2026 से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 10 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। उत्तराखंड पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान उनकी आखिरी लोकेशन बागपत के…
फिरोजपुर : फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दिन दो भाइयों की मौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंदर हुई इन दो मौतों से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। मरने वालों की पहचान राजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बड़े भाई राजवंत सिंह संधू (71) की सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार के लोग दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करके घर…
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश खाद एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन कांग्रेस में शामिल हो गई है। कनुप्रिया ने आज भोपाल में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यालय में हुआ सदस्यता ग्रहण भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कनुप्रिया सत्तन को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पार्टी…
नेशनल डेस्क: दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल धनेशरा (23 साल) के रूप में हुई है। हादसे के समय एक स्कॉर्पियो कार उल्टी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी डिज़ायर कार से भिड़ गई। घायल टैक्सी ड्राइवर अजीत सिंह को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी और जुवेनाइल जस्टिस बोर्डपुलिस ने बताया कि कार चालक नाबालिग है और उसकी उम्र 17 वर्ष है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी…
तिरुवनंतपुरम- पिछले सप्ताह कोच्चि के एक अस्पताल में 10 माह के एलिन शेरिन अब्राहम को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। इस असहनीय दुख के बीच उसके माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने साहसिक निर्णय लेते हुए बच्चे के अंग दान करने की सहमति दी। डॉक्टरों और प्रत्यारोपण नेटवर्क की समन्वित कोशिशों से शिशु के अंगों को कोच्चि से तिरुवनंतपुरम के तीन अलग-अलग अस्पतालों तक मात्र 3 घंटे 27 मिनट में पहुंचाया गया। सामान्य परिस्थितियों में यही दूरी तय करने में सात घंटे से अधिक समय लग सकता था। इस तेज और सुनियोजित चिकित्सा प्रयास ने राज्य के…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में जनवरी की कड़ाके की सर्दी के बाद फरवरी के शुरुआती दिनों में दो बार बारिश से ठंड का अहसास रहा. लेकिन पिछले एक हफ्ते से मौसम एकदम पलट गया है. सर्दी के बाद बसंत ऋतु का इंतजार था, लेकिन 16 फरवरी को दिल्ली में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है. गर्मी का जो अहसास मार्च में होना चाहिए, वो अभी होने लगा है. फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा है. वसंत का आगमन ही नहीं हुआ, क्योंकि हाल के…
रायपुर- जिला अस्पताल बलौदा बाज़ार में नए जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ क़ादिर बेग की पदस्थापना से अस्पताल की क्षमताओं में इज़ाफ़ा हुआ है । अस्पताल में अब हर्निया, हाइड्रोसिल,बवासीर, फिमोसिस,सेलुलाइटिसब्रेस्ट एबिस,फाइब्रोडेमा,लिम्फोमा, सिबेशियस सिस्ट जैसी गंभीर बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है ।जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी के अनुसार उक्त ऑपरेशन निःशुल्क किये जा रहे हैं साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान कार्ड का भी उपयोग किया जाता है । भर्ती मरीज को भोजन नाश्ता भी दिया जाता है। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि,उक्त ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थित…
रायपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर की मल्टीलेवल पार्किंग (महतारी चौक) में खड़ी कार से 36.50 लाख रुपये गबन करने के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन की पूरी रकम 36 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर ली है। प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने ग्राम पिरदा स्थित भूमि 36,50,000 रुपये में खरीदने का सौदा किया था। 16 फरवरी 2026 को वे टोकन राशि देने अपने…
