Author: chhattisgarhrajya.in

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में बुधवार देर शाम 11वीं के छात्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब मां घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कसोला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है। बेरियावास निवासी 17 वर्षीय गगन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम को वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने गया था। कुछ देर में वह घर लौट आया। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। जब लौटी तो बेटा फंदे पर…

Read More

मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सपलोह गांव में गुरुवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने घरेलू कलह से उत्तेजित होकर अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई है, जिसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का विवरण पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी नीलम के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर महिला पर पेट्रोल उड़ेल…

Read More

मथुरा जनपद में बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को कस्बे का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और बाकी रह गयीं आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन (25 फरवरी) बरसाना में लठमार होली का आयोजन किया जाएगा। दशमी के दिन (26 फरवरी) इसी प्रकार की होली नन्दगांव में होगी तथा फाल्गुन शुक्ल एकादशी के अवसर पर वृन्दावन में ठा. बांके बिहारी एवं अन्य मंदिरों में रंगभरनी एकादशी…

Read More

जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जारी हुए समन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कैप्टन को समन जारी करने वाले ED के अतिरिक्त डायरेक्टर रवि तिवारी का तबादला कर दिया है। रवि तिवारी जालंधर जोनल कार्यालय ED में तैनात हैं। ये कार्रवाई आखिर क्यों की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, तिवारी को चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है। बीजेपी का केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अधिकारी रवि…

Read More

अहमदबाद/वडोदरा: गुजरात देश का ऐसा राज्य है। जिसके पास तीन क्रिकेट बोर्ड हैं। इनमें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA), सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) शामिल हैं। जीसीए का मुख्यालय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैं। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत 10 जिले और केंद्र शासित प्रदेश (दमन और दादरा नगर हवेली) आते हैं। सौराष्ट्र और बड़ौदा पहले से ही ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र संघ के रूप में कार्यरत हैं। इन दिनों बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख का चुनाव चल रहा है। इसके लिए 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। रिवाइवल ग्रुप से पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे मैदान…

Read More

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत मामले में अहम अपडेट सामने आया है. साध्वी की मौत के 16 दिन बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड को भेज दी गई है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि बिसरे में किसी तरह का जहर नहीं पाया गया है. जहर और चोट, दोनों की पुष्टि नहीं एफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में जहर के कोई निशान नहीं मिले हैं. इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी कि साध्वी के शरीर में जहर नहीं था. इतना ही नहीं, शरीर पर किसी तरह…

Read More

मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था. उसे बाराबंकी के असैनी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई हैं. मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण और फिरौती शामिल थे. उन्हें 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और तब से वे जेल में थे. 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनकी मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. बॉबी…

Read More

देश में जहां अक्सर ट्रैफिक नियमों और नागरिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज किया जाता है, वहीं केरल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी हिम्मत से मिसाल पेश की है. कोझिकोड में फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक शख्स को रोकने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फुटपाथ पर स्कूटर चलाने से रोका यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पेज @aflu_stories_ पर शेयर किया गया है. घटना कोझिकोड के एरनहिपालम इलाके के एक ट्रैफिक सिग्नल के पास की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक…

Read More

तुर्की – दुनिया में एक से बढ़कर एक चोर हैं और उनकी चोरी का अंदाज बड़ा निराला है. अब तुर्की के इस चोर को ही ले लीजिए. तुर्की के इस चोर ने शराब के चक्कर में जूलरी की दुकान में सेंध लगाई, उसने कथित तौर पर 150 ग्राम सोना चुराया और सबसे कमाल की बात है कि उनसे वहां से भागने के लिए गधे का इस्तेमाल किया. CCTV में यह पूरा मंजर कैद हो गया है, जिसमें चोर दुकान के अंदर घुसते, चोरी करते और गठे की पीठ पर बैठकर भागता दिख रहा है. चोर के लिए बदकिस्तमती की बात…

Read More

महाराष्ट्र के अकोला जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. अकोट तहसील के अडगांव बुद्रुक गांव में 12 फरवरी शाम करीब 7 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह आग साप्ताहिक बाजार के पास स्थित शेख इब्राहिम के घर में लगी. मकान में रहने वाले तीनों लोग किराएदार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके. हादसे में 3 की मौत मृतकों की पहचान स्वरा प्रभुदास…

Read More