मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – केंद्र सरकार की पहल पीवीटीजी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, छत्तीसगढ़ सरकार करेगी कार्यों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6,569.56 मीटर लम्बाई के कुल 100 पुलों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 2025–26 बैच–II के अंतर्गत दी गई है। इस ताज़ा स्वीकृति के साथ अब तक राज्य को कुल 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) और 100 पुल प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जा चुके हैं।इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का जताया आभार, कहा – यह राशि वंचित अंचलों के लिए विकास, विश्वास और शांति की सशक्त आधारशिला बनेगी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दुर्गम और वनवासी अंचलों में ग्रामीण संपर्क और आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने सड़क संपर्क परियोजना “RCPLWEA (Road Connectivity Project for Left Wing Extremism Affected Areas)” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए छत्तीसगढ़ को ₹195 करोड़ की केंद्रीय सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के…
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री को करघा भेंटकर किया अभिनंदन रायपुर । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और हमारी सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त बनाती है। छत्तीसगढ़ का बुनकर समाज अपने श्रम, कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से राज्य का गौरव बढ़ा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देने, लाखों रुपए और गहने हड़पने, फिर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एक महीने की तलाश के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने इस गंभीर मामले में आरोपी जय प्रकाश बघेल को राजनांदगांव जिले से गिरफ़्तार किया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में डोंगरगढ़ जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए पुरानी बस्ती पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम)…
रायपुर । हर घर तिरंगा अभियान 2025 और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर भाजपा जिला रायपुर के जवाहर नगर मंडल की अहम बैठक 8 अगस्त शुक्रवार को शाम 4 बजे दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल करेंगे। जवाहर नगर मंडल के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस बैठक में मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य नागरिक शामिल होंगे। बैठक में वार्डों और सरकारी भवनों की सजावट, सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्थलों के सौंदर्यीकरण आदि विषयों…
प्रतापगढ़ । राजस्थान के प्रतापगढ़ और नजदीकी मंदसौर (मध्यप्रदेश) जिले में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। हल्की तीव्रता के बावजूद झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।स्कूलों में अफरा-तफरीप्रतापगढ़ के उंडा खोरा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में जैसे ही कंपन महसूस हुआ, शिक्षक तुरंत सतर्क हो गए और छात्रों को सुरक्षित मैदान की ओर ले गए। इसी…
धराली में बादल फटने से हुई जनहानि पर साईं नगर जोरा में हुई शोक सभाश्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गंगोत्री से 18 किलोमीटर पहले धराली उत्तराखंड में बादल फटने से और फिर पहाड़ टूटने से जलप्रलय के कारण महाभयंकर मलबे में देखते ही देखते कई लोगों की असमय मृत्यु हो जाने की दुखद घड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में शोकाकुल परिवारों के प्रति यही संवेदना व्यक्त की गई कि भगवान उनके परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।…
सनातन परंपरा में श्रावण मास की पूर्णिमा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के साथ आप चंद्र देवता की पूजा, जप और व्रत करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. रक्षांबधन, श्रावणी समेत कई पर्वों को लिए हुए यह पावन पूर्णिमा इस साल 09 अगस्त 2025 को पड़ने जा रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, दान एवं जप-तप आदि से जुड़े वो कौन से उपाय हैं, जिसे करके आप हरिहर यानि भगवान विष्णु और शिव दोनेां की कृपा पा सकते हैं, आइए…
सुबह उठकर दिन की शुरुआत अगर एक हेल्दी ड्रिंक के साथ की जाए, तो शरीर दिनभर तरोताजा रहता है. अजवाइन किचन में पाया जाने वाला एक ऐसा मसाला है जो आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. इसमें कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस और आयरन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में सहायक हैं. ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता…
जगदलपुर । महारानी अस्पताल जगदलपुर के शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संस्थान की समुचित देखभाल एवं एसएनसीयू में एक महीने तक दी गई लाईफ सपोर्ट के फलस्वरूप आज दशमी कवासी के चार जुड़वा बच्चे स्वस्थ एवं तंदुरुस्त हैं और मां दशमी कवासी के साथ परिजन महारानी अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की मानवीय संवेदनाओं के साथ दिए गए सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। मंगलवार को महारानी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इन चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सराहना करते हुए उन्हें बस्तर अंचल की जनता को…
