Author: chhattisgarhrajya.in

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है, जो लोकतंत्र की जननी है। इसके उदाहरण प्राचीन गणराज्यों के साथ-साथ कई जनजातीय परंपराओं में भी देखे जा सकते हैं, जैसे कि बस्तर में ‘मुरिया दरबार’ – जो आदिम लोगों की संसद है। राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय विरासत की जड़ें छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गहरी हैं। उन्होंने…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’ राज्य की ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को एक…

Read More

डॉ. रमन सिंह ने ‘पब्लिक फण्ड के संरक्षक’ के रूप में कैग की भूमिका की सराहना की, संस्था को जवाबदेही और सत्यनिष्ठा का स्तंभ बताया प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) ने बिचौलिए की संस्कृति को समाप्त किया और भारत में एक पारदर्शी प्रणाली को जन्म दिया – डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर में प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ के ऑडिट पखवाड़ा का उद्घाटन किया। प्रधान महालेखाकार कार्यालय 20 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक ऑडिट दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक संस्था की…

Read More

माधुरी दीक्षित जल्द ही मिसेज देशपांडे नाम के एक नए शो में एक दिलचस्प अवतार में दिखेंगी. बुधवार को, शो से माधुरी का पहला लुक सामने आया, और यह काफी दिलचस्प दिख रहा है. माधुरी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. शो के फर्स्ट लुक में वह नो मेकअप लुक में दिखती हैं और उनके चेहरे पर काफी इंटेंस एक्सप्रेशन्स नजर आते हैं. पहली झलक में माधुरी अपना मेकअप और ज्वेलरी हटाती हुई दिखती हैं, और अगले ही फ्रेम में उनका एक रॉ, अनफिल्टर्ड वर्जन दिखता है. अगला शॉट इशारा करता है कि कुछ सीरियस हुआ है,…

Read More

नई दिल्ली: बच्चों को ये हो क्या रहा है. किसी भी परेशानी का समाधान ढूंढने के बजाय वह जान देने पर क्यों उतारू हो रहे हैं. दिल्ली में भी इसी तरह का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह अपने ड्रामा क्लब के लिए घर से उत्साहित होकर निकला 16 साल का एक स्कूल छात्र दोपहर होते-होते अपनी जिंदगी खत्म कर बैठा. छात्र मेट्रो स्टेशन से नीचे कूद गया.छात्र का सुसाइड नोट न सिर्फ आरोपों से भरा था, बल्कि उसमें उसकी परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं भी साफ झलकती हैं। नोट में उसने अपने माता-पिता और बड़े…

Read More

कवर्धा । भोरमदेव अभ्यारण्य के चिल्फी परिक्षेत्र में दो गौर (बायसन) के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना संरक्षित कक्ष पी.एफ. 333 बहनाखोदरा में हुई। आरोपियों ने करंट का उपयोग कर दोनों बायसन को मार दिया और उनके मांस को काटकर आपस में बाँट लिया। वन विभाग ने मामले में तेजी दिखाते हुए 18 नवंबर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। खोजबीन के बाद वन अमले ने पांच आरोपियों को 19 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अन्तू बैगा, सखुराम बैगा, सोनेलाल…

Read More

आगरा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगे. उनके साथ 40 देशों के करीब 126 चुनिंदा मेहमान भी ताजमहल देखने आएंगे. ट्रंप जूनियर अपने निजी विमान से दोपहर खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिले में सवार होकर वे सीधे ताजमहल पहुंचेंगे. उच्च सूत्रों के अनुसार, पूरा दौरा कुछ घंटों का ही होगा और इसके बाद वे वापस दिल्ली या अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Read More

इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) जिला अस्पताल पंडरी बना देश का सबसे पहला और इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) जिला अस्पताल बलौदाबाजार बना देश का दूसरा क्वालिटी सर्टिफाइड लैब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: कहा – यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र में आ रहे व्यापक, वैज्ञानिक और संरचनात्मक सुधारों का प्रमाण छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र…

Read More

नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. दर्जनो मंत्रियों के साथ उन्होंने पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. हजारों की भीड़ के सामने जैसे ही नीतीश कुमार ने कहा कि मैं नीतीश कुमार लोगों का उल्लास चरम पर पहुंच गया. नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. बीच में कुछ महीनों के लिए उन्होंने जीतन राम मांझी को पदभार सौंपा था. मुख्यमंत्री के साथ…

Read More

नई दिल्ली। चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिवीशेल बैचलेट को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदान किया, जो इंदिरा गांधी स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, निर्णायक मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर मेनन और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैचलेट को पुरस्कार प्रदान करते हुए सोनिया गांधी ने उनके न केवल अपने देश के लिए, बल्कि वैश्विक शांति के लिए उत्कृष्ट योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बैचलेट ने अपने शुरुआती वर्षों में क्षति, उत्पीड़न,…

Read More