जगदलपुर । केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े मांझी-चालकी, मेम्बर एवं मेम्बरीन के सम्मान में आयोजित अभिनंदन भोज में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अभिनंदन भोज में परोसे गए आदिवासी समाज के पारम्परिक व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि ये पारम्परिक व्यंजन बस्तर की संस्कृति, परंपरा और आदिवासी जीवन मूल्यों का अनूठा स्वाद प्रस्तुत करते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की आदिवासी परंपरा में मांझी-चालकी, मेंबर और मेंबरीन के साथ अभिनंदन भोज केवल एक सत्कार नहीं है, बल्कि…
Author: chhattisgarhrajya.in
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला चार अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया. जहां कंगारू टीम इस मैच को 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही. मैच के हीरो कप्तान मिचेल मार्श स्वयं रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 52 गेंदों में 198.07 की स्ट्राइक रेट से 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. …
दुर्ग । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किये। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किये। उन्होंने कहा कि अमित शाह का बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा, जो लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, उसमें उनकी उपस्थिति प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है। केबिनेट मंत्री श्री यादव…
प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि पर हुआ राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से विगत रात्रि आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की, वहीं गजानन…
सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी हंसी छूट जाती है. इनमें से कुछ वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते हैं और लोग उन्हें काफी ज्यादा शेयर भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है, जिसे देखकर पहले तो आप कुछ देर तक कंफ्यूज हो जाएंगे और फिर जब आपको पता लगेगा कि क्या हो रहा तो आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. वीडियो भारत का ही है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स… वीडियो…
कीव ।तीन साल से जारी युद्ध के बीच, रूस ने यूक्रेन के सुमी रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोग घायल हुए। वहीं इस हमले से कुछ देर पहले रूस ने चेरनिहिव के पास एक बिजली नेटवर्क को निशाना बनाया और वहां ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, जिससे 50,000 घरों में की बत्ती गुल हो गई। यूक्रेन ने इसे इसे नागरिकों पर जानबूझकर किया गया क्रूर हमला बताया है। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लाखों लोगों…
बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मदनपुर गांव के पास चटनियां जंगल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं दूसरे ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार, मदनपुर गांव में रह रहे सोहन सिंह शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था. दोपहर लगभग बारह बजे के आसपास उसका सामना अचानक दो हाथियों के दल से हो गया. हाथियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना…
यूपी के हापुड़ में ब्रजघाट गंगा पुल पर बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां एक रोडवेज बस रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गई. बताया जा रहा है कि बस का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुल पर हवा में लटकी बस मामला यूपी के हापुड़ में ब्रजघाट गंगा पुल का है. शनिवार की दोपहर रामपुर से दिल्ली जा रही थी. इसमें कुल 16 यात्री सवार थे. रोडवेज बस जैसे…
दार्जिलिंग: उत्तर बंगाल में रात भर हुई लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. दार्जिलिंग के मिरिक और सुखिया पोखरी में भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने कहा है कि दार्जिलिंग जिला पुलिस द्वारा जारी बचाव अभियान के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है. बंगाल और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण टूट गया है. इससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है. सिक्किम और दार्जिलिंग में…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की दर्ज की गई। इस दौरान सब्से ज्यादा तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा आज से बारिश की रफ्तार में कमी आने की संभावना है। बारसूर में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बिहारपुर में 6, कुसमी, छुरा, कशडोल, बोदारी और दौरा कोचली…
