Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश : प्रभावित परिवारों तक बिना विलंब राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के निर्देश
    • छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दो महाद्वीपों में फैले हुए हैं,नाम जानते हैं आप!
    • यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…
    • छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने  किया बड़ा खुलासा,छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित…
    • पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- पंजाब कांग्रेस में भी नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई
    • “निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ऑटो ने साइड मारी और बस के नीचे आ गया स्‍कूटी सवार, कर्नाटक में दर्दनाक हादसा
    BREKING NEWS

    ऑटो ने साइड मारी और बस के नीचे आ गया स्‍कूटी सवार, कर्नाटक में दर्दनाक हादसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:

    कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. 13 अगस्त को बेंगलुरु के रूपेना अग्रहारा बस स्टॉप के पास एक दिल दहला देने वाला एक्‍सीडेंट हुआ. एक ऑटोरिक्‍शा ने स्‍कूटी सवार सैयद जाफ़र को टक्‍कर मारी. टक्‍कर लगने से स्‍कूटी का बैलेंस बिगड़ गया. इसके बाद स्‍कूटी बीएमटीसी इलेक्ट्रिक बस के पहियों के नीचे आ गई. इस एक्‍सीडेंट में सैयद जाफर की मौके पर ही मौत हो गई. ये रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्‍सीडेंट बस में लगे कैमरे में कैद हो गया. 

    इस एक्‍सीडेंट के लिए शुरुआत में बीएमटीसी ड्राइवर जयरामय्या को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा था. उनके खिलाफ मडीवाला ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में कथित लापरवाही के लिए एफआईआर भी दर्ज कर ली गई थी. हालांकि, अब बस के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दुर्घटना ड्राइवर की गलती के कारण नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    बस के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ड्राइवर जयरामय्या अपनी लेन में ड्राइव कर रहे थे. वह बिल्‍कुल भी दाएं या बाएं नहीं गए. कई दूसरे वाहन इस बस को ओवरटेकर कर आगे निकल रहे थे. इस दौरान एक स्‍कूटी सवार भी बस को ओवरटेक करके आगे निकलना चाह रहा था. जब ये स्‍कूटी सवार बस के अगले पहिए के पास था, तभी एक ऑटोरिक्‍शा चालक ने उसे साइड मार दी. 

    ऑटोरिक्‍शा की साइड लगने से स्‍कूटी सवार गिर गया और बस के अगले पहिए के नीचे आ गया. ऑटोरिक्‍शा का स्‍कूटी को साइड मारना और उसका बस के पहिए के नीचे आना इतना अचानक हुआ कि बस के ड्राइवर को कुछ पता ही नहीं चल पाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्‍कूटी बस के ड्राइवर वाली साइड से नीचे आई और दूसरी साइड से बाहर निकली. बस के नीचे आने से स्‍कूटी सवार सैयद जाफ़र की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बस ड्राइवर की इसमें कोई गलती नहीं थी. गलती ऑटोरिक्‍शा चालक की थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- पंजाब कांग्रेस में भी नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई

    July 17, 2026

    Breaking News : जालंधर PM मोदी ने अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, संत निरंजन दास से की मुलाकात

    July 17, 2026

    संसद के मॉनसून सत्र से पहले NDA की बड़ी बैठक में  7 अहम विधेयकों को पारित कराने रणनीति तैयार

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.