Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण
    • मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कोरिया में मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया पर जागरूकता अभियान, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार पर जोर
    छत्तीसगढ़

    कोरिया में मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया पर जागरूकता अभियान, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार पर जोर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरिया जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।
    अभियान के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के महत्व पर जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो सामान्यत: 10 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होती है। इस दौरान किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, ताकि वे स्वस्थ रहकर सशक्त परिवार और समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।


    कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि यदि किसी महिला या किशोरी में खून की कमी पाई जाती है, तो उसका तत्काल एनीमिया उपचार शुरू किया जाए। अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से एनीमिया को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।


    कार्यक्रम में जिलेभर के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ विद्यालयों और छात्रावासों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें एनसीडी और टीबी स्क्रीनिंग, छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण, वीएचएसएनडी में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, साथ ही सास-बहू सम्मेलनों के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा, कुपोषण और एनीमिया पर जन-जागरूकता अभियान शामिल थे।
    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    April 10, 2026

    माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण

    April 10, 2026

    मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.