Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गजब लव स्टोरी: यूपी के रामपुर में बेटे की 18 साल की मंगेतर से ससुर ने कर ली शादी
    BREKING NEWS

    गजब लव स्टोरी: यूपी के रामपुर में बेटे की 18 साल की मंगेतर से ससुर ने कर ली शादी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर:

    एक पिता ऐसा भी, जिसने अपनी प्रेमिका को अपने बेटे की पत्नी बनाने की प्लानिंग कर डाली. ताकि उसका लव अफेयर छुपा रहे और परिवार में किसी को शक भी न हो. अपने लव अफेयर को छुपाने के लिए शकील नाम के एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे का निकाह अपनी प्रेमिका से तय कर दिया. परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. शकील की पत्नी को शक था कि उसकी होने वाली बहू से पति का अफेयर चल रहा है. उसने अपने रिश्तेदारों को भी ये बात बताई. लेकिन परिवार में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. हालांकि शकील के बेटे ने अपने पिता की करतूत के सबूत इकट्ठा किए और परिवार के सामने रख दिए. अपनी पोल खुलती देख शकील ने फिर जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. ये  मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है.

    रामपुर के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील ने अपने नाबालिग बेटा का रिश्ते 18 साल की लड़की से तय किया था. शकील की पत्नी के अनुसार वो अपने बेटा का रिश्ता नहीं करना चाहती थी. लेकिन शकील नहीं माना. शकील ने अपनी बात मनवाने के लिए बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की. उनपर दबाव बनाया और लड़की के साथ रिश्ता तय कर दिया.

    ये कहानी यहां खत्म नहीं हुई, अपने नाबालिग बेटे के साथ जबरदस्ती रिश्ता तय कराने के बाद शकील होनेवाली बहू से मोबाइल पर दिन रात बात करने लगा. शकील के परिवारवालों ने इसका विरोध किया. मगर शकील ने किसी की नहीं सुनी और परिवार वालों के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी. पिता की आशिकी पता चलने के बाद बेटे ने निकाह करने से मना कर दिया. ऐसे में शकील घर में रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया और अपनी होनेवाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया. शकील के बेटे के अनुसार उसके दादा-दादी को सब पता था. उन्होंने इस पूरे कांड में पिता का साथ दिया और निकाह में पूरी मदद की. 

    बेटे ने निकाह के लिए मनाकर दिया और कहा उस लड़की के साथ रिश्ता नहीं करूंगा. चाहे कुछ भी हो जाए. ये बात सुनकर मेरा पति घर पर रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया. लड़की को लेकर फरार हो गया. हम ये गेम नहीं समझे. ये बोलते रहे कि हमने ये लड़की गोद ली है. बाद में निकाह कर लिया. 

    बहू की जगह मिली सौतन

    शकील की पत्नी के अनुसार इस कहानी को चलते हुए तीन साल हो गए हैं. मुझे ये मारने लगे. उस लड़की के लिए मुझे मारा करते थे. ये दो बार पकड़े गए थे. इनको मना किया लेकिन  ये नहीं माने. पकड़े जाने के बाद इन्होंने कहा कि बेटे का निकाह उससे करना है. हम लोग नहीं माने. इन्होंने हमारी साथ मारपीट की  और रिश्ते के लिए हम सबको राजी करवा लिया. मेरा बेटा 15 साल का है. इलाके के लोगों को इनकी कहानी पता है. रिश्ते होने के बाद भी ये नहीं माने. बहू से कोई भी ससुर इतनी बात नहीं करता है. ये पूरा दिन उसके साथ वीडियो कॉल करते थे. पहले मेरी बात किसी न नहीं मानी. मैंने और बेटे ने इनके खिलाफ सबूत जमा किए. जिसके बाद ये भाग गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.