Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Aye Finance के शेयर ने लगाई 17 फीसदी की छलांग, जबरदस्त तेजी के साथ 158 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर
    व्यापार

    Aye Finance के शेयर ने लगाई 17 फीसदी की छलांग, जबरदस्त तेजी के साथ 158 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोमवार, 27 अप्रैल को Aye Finance के शेयर ने एक ही झटके में 17 फीसदी की छलांग लगाई और 158 रुपये के ऑल-टाइम हाई को छू लिया। यह कंपनी का पहला ऐसा मौका है, जब शेयर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। इस तेजी की असली वजह है कंपनी के मार्च तिमाही के वो नतीजे जिन्हें देखकर निवेशकों ने दोनों हाथों से खरीदारी शुरू कर दी।

    दोगुना से ज्यादा मुनाफा

    मार्च तिमाही में Aye Finance का टैक्स के बाद मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 110 फीसदी उछलकर 86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी सीधे दोगुने से भी ज्यादा। एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 27 फीसदी बढ़कर 7,044 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही में नए कर्ज बांटने में भी 25 फीसदी की बढ़त रही। इस दौरान कंपनी ने 70,841 नए कर्जदारों को जोड़ा। क्रेडिट कॉस्ट 4.3 फीसदी रही जो पिछले साल से 186 बेसिस प्वाइंट कम है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब यह आंकड़ा घटा है। यानी कंपनी का जोखिम प्रबंधन लगातार बेहतर हो रहा है।

    IPO के बाद गिरा था शेयर

    फरवरी 2026 में Aye Finance ने शेयर बाजार में कदम रखा था। IPO प्राइस था 129 रुपये और लिस्टिंग भी उसी भाव पर हुई, यानी कोई खास धमाका नहीं था। उसके बाद तो हालत और खराब हुई। हर हफ्ते शेयर नीचे खिसकता रहा और अप्रैल की शुरुआत में 89 रुपये तक आ गया। निवेशक परेशान थे। लग रहा था कंपनी बाजार में टिक नहीं पाएगी। लेकिन जैसा कहते हैं, जो गिरता है वो संभलता भी है। 89 रुपये के निचले स्तर से शेयर ने जबरदस्त वापसी की और इस महीने अब तक 22.5 फीसदी चढ़ चुका है। अब शेयर अपने IPO प्राइस से करीब 50 फीसदी ऊपर है।

    पूरे साल का हिसाब भी मजबूत

    मार्च 2026 को खत्म हुए पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कुल मुनाफा 194 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 13 फीसदी ज्यादा है। यह तब है जब नए श्रम कानूनों की वजह से कंपनी को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। साल भर में कर्ज वितरण 20 फीसदी बढ़ा और 2,06,833 नए ग्राहक जुड़े। ROA 2.8 फीसदी और ROE 9.3 फीसदी रहा। IPO से मिले 710 करोड़ रुपये की इक्विटी के बाद कंपनी की नेटवर्थ बढ़ी है, जिससे मार्च तिमाही में ROA 4.6 फीसदी और ROE 16 फीसदी पर आ गया।

    कंपनी करती क्या है?

    साल 2014 में शुरू हुई Aye Finance RBI में रजिस्टर्ड NBFC है, जो देश के उन छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को कर्ज देती है, जिन्हें बैंक अक्सर अनदेखा कर देते हैं। यानी वो कारोबारी जो न बड़े हैं, न उनके पास जमीन-जायदाद के कागज हैं, लेकिन काम करने का जज्बा रखते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन Aye Finance का पूरा मॉडल इसी पर टिका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.