Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»46 लाख का आयुष्मान घोटाला! रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर हुई राशि?
    BREKING NEWS

    46 लाख का आयुष्मान घोटाला! रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर हुई राशि?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सिविल अस्पताल आष्टा में आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि (इनसेंटिव) में हुए 46 लाख रुपये के घोटाले के मामले में जांच तेज हो गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर डहरिया द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच दल ने उन सभी बैंक खाता धारकों को नोटिस जारी किया है, जिनके खातों में कथित तौर पर पात्र लाभार्थियों की जगह राशि ट्रांसफर की गई थी. जांच दल ने संबंधित खाताधारकों से बैंक स्टेटमेंट (खाता विवरण) लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

    46 लाख रुपये किए अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर

    गौरतलब है कि सिविल अस्पताल के फार्मासिस्ट एवं स्टोर इंचार्ज प्रमोद परमार और आयुष्मान मित्र जगदीश मेवाड़ा पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन लेखापाल और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से 46 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि को धोखाधड़ी से अपनी पत्नी और करीबी रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया था. आयुष्मान भारत नीरामयम विभाग के आदेश के बाद गठित जांच टीम अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

    यह मामला साल 2017-18 से लेकर साल 2023 तक का बताया जा रहा है, जो अब उजागर हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि इस घोटाले में कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी. जांच की प्रक्रिया में देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

    बैंक स्टेटमेंट के साथ 6 मार्च को पेश होने के निर्देश

    जांच दल का नेतृत्व कर रहे सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव ने उन सभी खाताधारकों को नोटिस जारी किया है, जिनके खातों में प्रोत्साहन राशि स्थानांतरित की गई. आदेश के अनुसार, सभी संबंधित व्यक्तियों को 6 मार्च को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपने बैंक खातों का स्टेटमेंट प्रस्तुत करना होगा.

    वहीं नोटिस पाने वालों में स्टोर इंचार्ज प्रमोद परमार, आयुष्मान मित्र जगदीश मेवाड़ा, दीक्षा परमार, कांता परमार, बबीता परमार, स्मिता सोलंकी, सागर मेवाड़ा और सीहोर के संजीवनी क्लिनिक में पदस्थ डॉ. शुभम परमार भी शामिल हैं.

    पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की गई राशि

    आरोप है कि प्रमोद परमार ने पात्र लाभार्थियों के स्थान पर अपनी पत्नी दीक्षा परमार और करीबी रिश्तेदार कांता परमार, शुभम परमार और बबीता परमार के खातों में 27 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. वहीं, जगदीश मेवाड़ा पर भी करीब 18 लाख रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 440 पृष्ठों की ट्रांजेक्शन सूची में इन लेन-देन का विस्तृत विवरण दर्ज है.

    जांच जारी, अधिकारियों का बयान

    जांच टीम का कहना है कि जिन अपात्र व्यक्तियों के खातों में आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि स्थानांतरित हुई है, उन्हें 6 मार्च तक बैंक पासबुक स्टेटमेंट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पूरे प्रकरण की जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.