Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…
    • ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’
    • प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…
    • 2020 के दिल्ली दंगा केस में पुलिस की अपील खारिज, चार साल बाद इशरत जहां की जमानत पक्की…
    • आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
    • ‘बस अमेरिका की हां का इंतजार’: तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल
    • ‘बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी’, दमदम की रैली में टीएमसी पर बरसे पीएम
    • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोसा वस्त्रों में नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“बापूजी तो चले गए, हम सबको छोड़कर”, दिखाया मौत का ट्रैक, क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता’ छोड़ेंगे बापूजी?
    मनोरंजन

    “बापूजी तो चले गए, हम सबको छोड़कर”, दिखाया मौत का ट्रैक, क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता’ छोड़ेंगे बापूजी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के सबसे लंबे चलने वाले सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बड़ा और इमोशनल मोड़ आने वाला है। शो के नए प्रोमो में बापूजी यानी चंपकलाल के लापता होने की खबर ने गोकुलधाम सोसायटी में तहलका मचा दिया है।

    बापूजी तो चले गए, हम सबको छोड़कर

    बता दें, प्रोमो में ये दिखाया गया है कि बापूजी अपना फोन घर पर छोड़कर कहीं निकल गए हैं और जेठालाल सोसायटी के हर घर का दरवाजा खटखटाते हैं, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिलता। इसी बीच जेठालाल को फोन पर एक शख्स से बुरी खबर मिलती है कि “बापूजी तो चले गए, हम सबको छोड़कर।” ये सुनते ही जेठालाल का बुरा हाल हो जाता है और वो फोन पर ही टूट पड़ते हैं। हालांकि ये बात अभी साफ नहीं है कि ये सच में बापूजी के निधन का ट्रैक है या फिर कोई गलतफहमी ये तो एपिसोड के ऑनएयर होने पर ही पता चलेगा। इस गंभीर माहौल के बीच पोपटलाल ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में कहा कि बापूजी को जल्दी ढूंढना होगा क्योंकि उन्होंने उसके लिए रिश्ता ढूंढ रखा है जिसे सुनकर सभी माथा पकड़ लेते हैं।

    इस ट्रैक से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं

    इस ट्रैक को लेकर फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और कमेंट सेक्शन में लोगों ने मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने भी कहा कि यही पुराने ट्रैक बार-बार दोहराए जा रहे हैं और कुछ नया नहीं दिखाया जा रहा। तो कुछ लोगों ने तो असित मोदी से शो बंद करने की मांग तक कर डाली। दरअसल, सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट 18 साल बाद अब शो छोड़ने वाले हैं और इसीलिए ये ट्रैक दिखाया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बता दें, शो में दयाबेन का रोल दिशा वकानी ने निभाया था और उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शो से ब्रेक लिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी ही नहीं की। दिशा वकानी को शो में वापस लाने के लिए असित मोदी ने कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे और अब इसी बीच बापूजी यानी चंपकलाल के 18 साल बाद अचानक शो छोड़ने की न्यूज ने फैंस को हैरान कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

    April 24, 2026

    खान्स हों या अजय-अक्षय, इस सुपरस्टार को कभी नहीं पड़ा कोई फर्क, दिए दनादन 10 ब्लॉकबस्टर

    April 23, 2026

    आशा भोसले से मिलने की चाह रह गई अधूरी, सिंगर को याद कर भावुक हुईं जेमी लीवर

    April 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.