Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • धमतरी; आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी…
    • आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड
    • जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी
    • दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा प्रणाली में धांधली के खिलाफ किया एक बड़ा विरोध प्रदर्शन…
    • ‘डायन मंदिर’ का रहस्य, जहां अंधेरा होने के बाद घूमती हैं चौसठ योगिनियां, जाने से कतराते हैं लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पुणे में बेची जा रही ‘Made in Pakistan’ टैग वाली बेडशीट, महिला ने शेयर किया वीडियो
    मुख्य समाचार

    पुणे में बेची जा रही ‘Made in Pakistan’ टैग वाली बेडशीट, महिला ने शेयर किया वीडियो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में एक बेडशीट पर ‘ मेड इन पाकिस्तान ‘ का टैग मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। एक स्थानीय महिला ने दावा किया है कि उसने संकष्टी चतुर्थी मेले से यह बेडशीट खरीदी थी। बेडशीट को घर पर धोने के बाद उसने उस पर लगा टैग देखा। इस टैग में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सवाल उठाया कि पाकिस्तान में निर्मित उत्पाद स्थानीय बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं।

    ऐसे हुआ खुलासा

    जानकारी के अनुसार, महिला ने यह बेडशीट चिंचवड़ स्थित मोर्या गोसावी मंदिर परिसर के पास आयोजित संकष्टी चतुर्थी मेले से खरीदी थी। खरीदारी के समय उसे किसी प्रकार की कोई असामान्य बात नजर नहीं आई थी। लेकिन कपड़ा धोने के बाद जब उसने उसे दोबारा देखा तो उस पर लगा लेबल देखकर हैरान रह गई। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

    एक विशेष टीम गठित की गई

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्पाद की वास्तविक उत्पत्ति, सप्लाई चैन और विक्रेता तक पहुंचने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम यह भी जांच करेगी कि उक्त बेडशीट मेले में किस माध्यम से पहुंची और क्या इसके पीछे कोई बड़ा वितरण नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम को पत्र लिखकर मेले और स्थानीय बाजारों में ऐसे उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं की जांच करने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

    ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाले कॉस्मेटिक भी मिले थे

    यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाले कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उत्पाद की वास्तविक उत्पत्ति क्या है और इसके बाजार तक पहुंचने में किन लोगों की भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा प्रणाली में धांधली के खिलाफ किया एक बड़ा विरोध प्रदर्शन…

    June 6, 2026

    इस्लाम में हराम, दीप जलाकर मुसीबत में घिरीं IUML की पहली महिला विधायक फातिमा तहिलिया, मुस्लिम संगठन भड़के

    June 6, 2026

    हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा

    June 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.