Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में सदियों पुरानी परंपराओं का पालन शुरू
    मुख्य समाचार

    महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में सदियों पुरानी परंपराओं का पालन शुरू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाशिवरात्रि से पहले देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सदियों पुरानी परंपराओं का पालन शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर बाद बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल को विधि-विधान से खोला जाएगा। शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद इन्हें फिर से मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा।

    शुक्रवार को खुलेगा पंचशूल

    मंदिर परिसर के अन्य सभी मंदिरों के शिखर पर लगे पंचशूल पहले ही उतारकर उनकी सफाई की जा चुकी है। वहीं मुख्य मंदिर के शिखर पर लगे कलश की भी साफ-सफाई जारी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दो बजे से बाबा और मां पार्वती मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले चिंतामणि भंडारी की अगुवाई में राजू भंडारी की टीम बाबा और मां पार्वती मंदिर के बीच बंधे पवित्र गठबंधन को खोलेगी। इसके बाद दोनों मंदिरों से पंचशूल उतारकर नीचे लाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, बाबा और मां के पंचशूल का मिलन कराया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। पंचशूल को भीतरखंड स्थित सरदार पंडा आवास ले जाया जाएगा, जहां सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा को पंचशूल स्पर्श कराने के बाद उसकी विधिवत सफाई की जाएगी। वहीं कुछ भंडारी बाबा मंदिर के शिखर पर लगे सवा मन सोने के कलश की सफाई करेंगे, जबकि अन्य लोग माता मंदिर के चांदी के कलश को साफ करेंगे।

    गठबंधन चढ़ाने की परंपरा रहेगी बंद

    परंपरा के अनुसार, पंचशूल खोलने से पहले गठबंधन खोला जाता है। जैसे ही गठबंधन खोला जाएगा, उसी समय से नया गठबंधन चढ़ाने की परंपरा अस्थायी रूप से बंद हो जाएगी। शनिवार को विशेष पूजा के बाद जब पंचशूल दोबारा शिखर पर स्थापित कर दिए जाएंगे, तब सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा पहला गठबंधन चढ़ाएंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए गठबंधन चढ़ाने की परंपरा फिर से शुरू हो जाएगी। शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे में आचार्य गुलाब पंडित और मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा तांत्रिक विधि से बाबा वैद्यनाथ, मां पार्वती सहित अन्य मंदिरों के उतारे गए पंचशूलों की विशेष पूजा करेंगे। इस पूजा में मंदिर उपचारक भक्तिनाथ फलहारी सहयोग करेंगे।

    पूजा के बाद गणेश मंदिर से पंचशूल को दोबारा शिखर पर स्थापित करने की परंपरा शुरू होगी। महाशिवरात्रि से पहले होने वाली यह पूरी प्रक्रिया श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.