Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    • औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»IPS अजय पाल पर विवादित बयान मामले में टीएमसी नेता जहांगीर खान को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    IPS अजय पाल पर विवादित बयान मामले में टीएमसी नेता जहांगीर खान को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। पिछले कई दिनों से फरार चल रहे खान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां निगरानी कर रही थी। सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास अभियान चलाकर जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। खान को यूपी के मशहूर आईपीएस (IPS) ऑफिसर अजयपाल शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    नेपाल सीमा पर STF ऑपरेशन

    स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को पिछले कुछ दिनों से जहांगीर खान की लोकेशन को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे। सोमवार तड़के मिली सूचना के बाद STF की टीम ने सीमा क्षेत्र में घेराबंदी की और अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार खान को बिना किसी बड़े विरोध के हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

    विवादित बयान में खुद को बताया था पुष्पा

    जहांगीर खान को हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फलता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के दौरान उनका नाम लगातार चर्चा में रहा था। उन्होंने चुनावी रैलियों के दौरान IPS अजयपाल को लेकर भी कई बयान दिए। दोनों के बीच की तनातनी काफी चर्चा में रही। ऐसे ही एक रैली के दौरान खान ने IPS शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वो सिंघम हैं तो मैं भी पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं। इसी मामले को लेकर खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा भी खान के खिलाफ चुनाव के दिन लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोकने का आरोप भी लगा था। इस मामले में आगजनी, हमला, धमकी और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में शिकायतें दर्ज हुई थीं। जहांगीर खान के खिलाफ फाल्टा पुलिस स्टेशन में सात एफआईआर दर्ज बताई जा रही हैं।

    चुनावों में हार के बाद गायब हो गए थे खान

    चुनाव में हार के बाद खान अचानक गायब हो गए थे। इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें मिली अंतरिम राहत भी वापस ले ली थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार उनकी तलाशी कर रही थी। कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद अब पुलिस ने खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी को बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

    August 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.