Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन
    धर्म आस्था

    सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा)।  प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा।

    कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जन आस्था से जुड़े भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट कबीरधाम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सर्व अध्यक्ष क्लब, संघ एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।

    कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि भोरमदेव पदयात्रा में श्रद्धालु उत्साह से भाग लेते है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कवर्धा सहित आसपास के सभी नागरिक इस पदयात्रा में शामिल होकर भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

    इसके साथ गणमान्य नागरिकों द्वारा प्राप्त सुझाव को भी अमल में लाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग, पदयात्रा के रास्ते में पडऩे वाले ग्राम पंचायतों द्वारा रास्ते की साफ-सफाई एवं स्वागत द्वार बनाने, पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई, रास्ते में जगह-जगह आपात चिकित्सा व्यवस्था, डीजे व्यवस्था तथा पदयात्रियों के लौटने के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

    बैठक में ज्वाइंट हेण्ड, लांयस क्लब, जिला प्रेस क्लब, विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क भोजन व्यवस्था, फल वितरण, चाय-बिस्कुट आदि वितरित करने की जानकारी दी गई। बैठक में भोरमदेव पदयात्रा के गरिमामय आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। इनमें मुख्य रूप से जगह-जगह पर भोरमदेव मंदिर जाने का रास्ता एवं दूरी दर्शाने के लिए साईन बोर्ड लगाने, भोरमदेव पदयात्रा का प्रचार-प्रचार गांव स्तर पर करने तथा वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया गया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के लिए यात्रा को विशेष थीम पर अधारित करने का सुझाव दिया गया ताकि नागरिकों को अच्छा संदेश पहुंचे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, बोड़ला एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल, तहसीलदार सुश्री राजश्री पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…

    July 24, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    July 24, 2026

    सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.