राजनांदगांव । निर्माणी श्रमिक मनोज साहू की बिटिया भूमिका साहू को 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर राज्य शासन की ओर से 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं दो पहिया वाहन मिला है। आर्थिक रूप में कमजोर परिवार से संबंध रखने वाली भूमिका को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य शासन की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना मददगार बनी है। भूमिका ने बताया कि राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मातेखेड़ा में निवास करती है और शिक्षा भी स्थानीय शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मनोज साहू भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके पिता का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में श्रमिक पंजीयन कार्ड बना हुआ है। भूमिका ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कार्य करते है और शासन की योजना से प्रोत्साहन राशि मिलने से शिक्षा के लिए मदद मिली है। मेरे पिता के होने वाले व्यय का भार भी कम हुआ है। भूमिका ने 10वीं कक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त की है।
Trending
- ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
- प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
- छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
- छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
- करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

