Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    BREKING NEWS

    सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के मामले में MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण जोन में तैनात डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही लंबित रहने तक निलंबन के आदेश दिए गए हैं।

    डिप्टी कमिश्नर समेत इन 5 अधिकारियों पर गिरी गाज

    MCD के विजिलेंस विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के मुताबिक इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

    अधिकारीपद
    राकेश कुमारडिप्टी कमिश्नर (साउथ जोन)
    रणवीर सिंहसुपरिंटेंडिंग इंजीनियर
    ललित कुमार गोयलएग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग)
    सुनील चौहान
    आशीष कुमार
    असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग)

    जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)
    पहली बार डिप्टी कमिश्नर पर एक्शन 
    कार्रवाई में दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार का निलंबन सबसे अहम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें MCD के आयुक्त के 7 सितंबर के आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
    रिपोर्ट के मुताबिक, किसी इमारत के गिरने के मामले में डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी के निलंबन का यह पहला मामला बताया जा रहा है। राकेश कुमार बिहार से प्रतिनियुक्ति पर MCD में सेवाएं दे रहे थे।
    इंजीनियरिंग टीम भी कार्रवाई की जद में
    MCD की कार्रवाई इंजीनियरिंग टीम तक भी पहुंची है। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह को DMC Services (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के तहत विभागीय कार्यवाही लंबित रहने के दौरान निलंबित किया गया है।

    इंजीनियरिंग टीम भी कार्रवाई की जद में

    MCD की कार्रवाई इंजीनियरिंग टीम तक भी पहुंची है। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह को DMC Services (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के तहत विभागीय कार्यवाही लंबित रहने के दौरान निलंबित किया गया है।

    एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    अवैध और खतरनाक इमारतों पर सख्ती

    सत्य निकेतन के P-14 में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के बाद सरकार और MCD ने अवैध एवं खतरनाक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दोबारा दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, राहत और कार्रवाई की समीक्षा की थी।

    इसके साथ ही पांचवीं मंजिल वाले अवैध भवनों को तत्काल सील करने और आसपास के PG एवं भवनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अब पांच MCD अधिकारियों के निलंबन से कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है।

    P-13 को भी घोषित किया गया खतरनाक

    हादसे का असर बराबर स्थित P-13 भवन पर भी पड़ा है। नुकसान के बाद MCD ने इस भवन को खतरनाक घोषित कर दिया है। निगम के आदेश में मालिक को भवन ध्वस्त करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

    निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर MCD खुद भवन को ध्वस्त कर सकता है और इसका खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फोम के गोदाम में लगी भयानक आग, 2 मजदूरों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

    October 15, 2026

    मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन दिया, आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

    October 15, 2026

    ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…

    October 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.