मुख्य समाचार

बीजेपी विधायक को बड़ा झटका, SC ने ठुकराई याचिका

रियाणा : जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक (BJP MLA) देवेंद्र अत्री को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी विधायक की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने वोटों की दोबारा गिनती किए जाने पर रोक लगाने की मांग थी।

बता दें कि देवेंद्र अत्री ने 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को मात्र 32 वोटों से हराया था। उसके बाद उचाना विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती को लेकर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके खिलाफ देवेंद्र अत्री ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, ताकि हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोका जा सके। इसके लिए स्पेशल लीव पिटीशन दायक की थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button