Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज
    • उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…
    • रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
    • मानसून की तबाही : हर साल वही कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…
    राष्ट्रीय

    उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Judge and gavel in courtroom
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पति की ओर से भरण-पोषण के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की है कि पत्नी को गरिमा के साथ जीने और पति की आर्थिक स्थिति के अनुसार जीवन का आनंद लेने का अधिकार है. आर्थिक रूप से अपनी पत्नी को सहारा देने का विधिक दायित्व पति का है.ये मामला हल्द्वानी के निवासी भारतीय सेना के एक सिपाही से जुड़ा हुआ है. इसमें जवान की तरफ से हल्वानी कोर्ट के आदेश को आर्थिक आधार पर चुनौती दी गई थी. इसमें  अलग रह रही पत्नी को भरणपोषण के लिए कोर्ट ने 10 हजार रुपये प्रति महीना देने का आदेश दिया था.

    जवान ने बतायी थी ये मजबूरी

    इस पर याचिकाकर्ता जवान ने कहा था कि वह फिलहाल हाई रिस्क वाले क्षेत्र में तैनात है और उसकी सैलरी 92 हजार रुपये है. उन्होंने कहा कि पीएफ, बीमा और लोन की किस्तों जैसी कटौतियों के बाद उसके पास सीमित राशि ही बचती है. उसने ये भी बताया कि हाई रिस्क वाली पोस्टिंग से हटने के बाद उसका वेतन घटकर करीब 72 हजार रुपये रह जाएगा.

    कोर्ट ने कहा- 10 हजार की रकम बड़ी नहीं

    जवान ने आगे बताया कि आर्थिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनी मां और भाई की मदद करने का जिम्मा भी उसी पर है. परिवार न्यायलय ने उनके इन तथ्यों पर विचार नहीं किया. जस्टिस आलोक मेहरा की एकलपीठ ने परिवार न्यायालय के आदेश को यथावत रखते हुए माना कि जवान की मानी गई कमाई को देखते हुए अंतरिम भरणपोषण के 10 हजार रुपये की राशि अधिक या मनमानीपूर्ण नहीं लगती. पत्नी के भरण पोषण मांगने का अधिकार सही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के दान और चढावे में आई भारी गड़बड़ी, जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

    July 8, 2026

    UAPA मामले में श्रीनगर के दो घरों पर काउंटर इंटेलिजेंस की छापेमारी, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण किए जब्त

    July 8, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, पेट्रोल पंपों पर मिले E20, E10 और E0 फ्यूल का विकल्प

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.