Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Google Pixel 10 पर बड़ी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ फोन rs 14,700 तक सस्ता
    तकनीकी

    Google Pixel 10 पर बड़ी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ फोन rs 14,700 तक सस्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप गूगल का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे थे, लेकिन उसकी ऊंची कीमत देखकर रुक गए थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है. गूगल Pixel 10, जिसे भारत में rs 79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. इस डील के तहत फोन पर कुल मिलाकर rs 14,700 से ज्यादा की बचत हो सकती है, जिससे यह फ्लैगशिप फोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.

    अमेज़न पर गूगल Pixel 10 की मौजूदा कीमत rs 68,780 लिस्ट की गई है. यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले सीधे rs 11,219 की कटौती. इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो rs 3,500 तक का अडिशिनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी मौजूद है, जिससे अंतिम कीमत और कम हो सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी.

    गूगल पिक्सल 10 के स्पेसिफिकेशंस
    फीचर्स की बात करें तो Pixel 10 उन यूज़र्स के लिए खास है जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस और दमदार कैमरा चाहते हैं. डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 10 में 6.3-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा भी मिलती है.

    यह फोन गूगल के Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे AI फीचर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 12GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल से लेकर हेवी टास्क तक आसानी से संभाल लेती है.

    कैमरा हमेशा से Pixel सीरीज़ की ताकत रहा है और Pixel 10 भी इससे अलग नहीं है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मैक्रो फोकस के साथ दिया गया है, साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

    बैटरी के मामले में फोन में 4,970mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर आप प्रीमियम Android फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील लंबे समय तक नहीं रहने वाली. ऐसे में गूगल Pixel 10 पर मिल रही यह छूट एक शानदार मौका साबित हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा यूजरनेम फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.