Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    • ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट
    • भारतीय परिवारों के पास कितना सोना? रिपोर्ट में खुलासा, दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा
    • हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी पर्यटक दिखे काफी उत्साहित…
    • बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…
    • नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…
    • बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…
    • व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बड़े खुलासे,मुज्तबा खामेनेई का चेहरा जख्मी-कटा पैर…कैसे चला रहे ईरान !
    अंतर्राष्ट्रीय

    बड़े खुलासे,मुज्तबा खामेनेई का चेहरा जख्मी-कटा पैर…कैसे चला रहे ईरान !

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    International Desk: ईरान के नए नेता मुज्तबा खामेनेई की सेहत और उनकी वास्तविक स्थिति अभी भी रहस्य बनी हुई है।रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को हुए एक हवाई हमले में अली खामेनेई की मौत का दावा किया गया है। इसी हमले में उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हुए बताए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुज्तबा के चेहरे पर गहरे जख्म हैं और उनके पैर में इतनी गंभीर चोट आई कि एक पैर काटना पड़ा। यही वजह बताई जा रही है कि उनकी कोई तस्वीर या वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इन चोटों के बावजूद कहा जा रहा है कि वे मानसिक रूप से पूरी तरह सक्रिय हैं। वे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और युद्ध तथा शांति वार्ता जैसे बड़े फैसलों में भूमिका निभा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि ईरान की सत्ता में इस समय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का प्रभाव काफी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुज्तबा अभी पूरी तरह मजबूत नेता के रूप में स्थापित नहीं हो पाए हैं और असली नियंत्रण सैन्य नेतृत्व के पास है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि वे आखिर कहां हैं, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा।यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता चल रही है।  डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ संभावित समझौते से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक घायल और पर्दे के पीछे काम कर रहा नेता इतना बड़ा फैसला ले पाएगा। मुज्तबा ने अपने संदेशों में “प्रतिरोध” जारी रखने की बात कही है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    165 मासूम के खून से सने कपड़े और तस्वीरें के साथ पाकिस्तान में पहुंचा ईरान

    April 11, 2026

    शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद में उतरा US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान

    April 11, 2026

    नासा का आर्टेमिस II, मिशन सफलतापूर्वक पूरा,धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री…

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.