Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विजिलेंस का बड़ा Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार
    • जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से कांग्रेस नेता का मर्डर; इलाके में डर का माहौल
    • पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा
    • लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव श्री मुकेश कुमार
    • छत्तीसगढ़ : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल
    • जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र
    • पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों का बढ़ाया उत्साह, जिला स्तरीय राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    अब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज सुनाई दे रही है -मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    प्रतिभावान विद्यार्थियों और श्रमिकों का किया सम्मान, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर दिया जोर

    बीजापुर- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय और हिंसा का वातावरण था, वहां अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बस्तर की पहचान गोलियों की गूंज से नहीं, बल्कि विकास, खुशहाली और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से होनी चाहिए।

    कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर तिरंगा का फहराना सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक

    मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने बीजापुर प्रवास के दौरान कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर स्थित एफओबी ताड़पाला पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनके साहस, शौर्य एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों के अथक प्रयासों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शांति एवं विकास की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर तिरंगे का फहराना सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को गति मिली है। सरकार का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही दूरस्थ गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, संचार और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है।

    श्रमिकों का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    कर्रेगुट्टा क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों में योगदान देने वाले श्रमिकों को मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित बस्तर के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    राज्योत्सव में प्रदेश की विकास यात्रा को किया रेखांकित

    बीजापुर के जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, तकनीकी शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें बेहतर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा और उद्योग आधारित प्रशिक्षण से जुड़कर अपने हुनर को विकसित करने का आह्वान किया।

    प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना

    राज्योत्सव के दौरान मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। दूरस्थ अंचलों के बच्चों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकगीत और पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति और लोकपरंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विकसित बस्तर का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों से मजबूत हो रहे शांति के वातावरण को विकास, विश्वास और जनभागीदारी के माध्यम से स्थायी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक साहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव श्री मुकेश कुमार

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…

    November 3, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.