Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप ने फिर पार की हद! भारत को लेकर कह दी अपमानजनक बात
    • पंचायत से संसद तक: नारी नेतृत्व, डिजिटल सुशासन और विकसित भारत का संकल्प-प्रो. एस. पी. सिंह बघेल
    • बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका
    • खाकी को शर्मसार करने वाला मामला,बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग,रौब में ऐसे करते थे शिकार…
    • स्व-जनगणना में बढ़ा जनउत्साह: डिजिटल भागीदारी से आकार ले रहा ‘नवा छत्तीसगढ़’
    • बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए बदरीनाथ धाम के कपाट
    • आम जिंदगी जी रहा था शख्स, एक रिपोर्ट ने बदल ली लाइफ…
    • शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! आपकी आंखों को अंदर से अंधा बना रही है डायबिटीज?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर – शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती के गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। युवती को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मृत युवक की पहचान चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय (23) के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था। घायल युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है।

    पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को SC से राहत, सरेंडर पर रोक…

    April 23, 2026

    सरकारी आदेश बना मजाक? 24 घंटे में बदल गया निर्णय

    April 23, 2026

    महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात,छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया…

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.