बिलासपुर । बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 668.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 503.3 मि.मी. से 165.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 799.3 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 544 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 794.1 मि.मी., बिल्हा तहसील में 653.5 मि.मी., मस्तूरी में 660.5 मि.मी.,तखतपुर में 723.4 मि.मी., सीपत में 638 मि.मी., बोदरी में 606.8 मि.मी., बेलतरा में 568 मि.मी., रतनपुर में 669.1 मि.मी., सकरी में 717 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 648.4 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

