Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती BJP प्रदेश अध्यक्ष, नितिन नबीन ने की मुलाकात
    छत्तीसगढ़

    हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती BJP प्रदेश अध्यक्ष, नितिन नबीन ने की मुलाकात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सड़क हादसे के बाद चल रहे इलाज के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनसे मुलाकात की। नबीन ने अस्पताल पहुंचकर किरण देव का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी सेहत व उपचार की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। मुलाकात भले ही स्वास्थ्य संबंधी बताई जा रही हो, लेकिन इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा के दोनों बड़े नेताओं की दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

    किरण देव ने जताया राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार

    मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के जरिए नितिन नबीन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शुभकामनाएं दीं। किरण देव ने नबीन के स्नेह और शुभेक्षाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

    हादसे के बाद से दिल्ली में चल रहा इलाज

    दरअसल, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बागेश्वर धाम से लौटते समय किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई थी। हादसे के बाद उन्हें पहले झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद 30 जुलाई को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    मुलाकात के बाद क्यों शुरू हुई राजनीतिक चर्चा?

    नितिन नबीन की किरण देव से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। यही वजह है कि इस मुलाकात को कुछ लोग महज शिष्टाचार और स्वास्थ्य संबंधी मुलाकात मान रहे हैं, तो कुछ इसके राजनीतिक मायने भी तलाश रहे हैं।

    हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर किसी बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं को राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। अब सवाल यही है कि दिल्ली में हुई यह मुलाकात सिर्फ कुशलक्षेम तक सीमित थी या इसके पीछे संगठन से जुड़ी कोई बड़ी चर्चा भी हुई? फिलहाल इस पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    September 9, 2026

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.