Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी
    मुख्य समाचार

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rajasthan Mayor Election result: राजस्थान में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है. जयपुर, कोटा और जौधपुर में बीजेपी के मेयर बने हैं. अशोक गहलोत के गढ़ में भी कांग्रेस खाली हाथ रह गई.

    बीजेपी ने राजस्थान के तीन बड़े नगर निगम जयपुर कोटा और जौधपुर में बड़ी जीत हासिल की है. तीनों नगर निगमों में भाजपा के महापौर जीते हैं. जयपुर और कोटा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत था. लेकिन जौधपुर में कड़ी टक्कर थी, यहां भी भाजपा को जीत मिली है. जौधपुर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का इलाका है, लेकिन यहां भी कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा, जबकि नतीजों में यहां बीजेपी और कांग्रेस में केवल एक पार्षद का अंतर था. जयपुर में सुनील कोठारी, कोटा में अनुसुईया गौस्वामी और जोधपुर में भाजपा के प्रसन्न मेहता मेयर चुने गए हैं. ऐसे में शहर की सरकार में अब राजस्थान के 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर होंगे, जबकि केवल बीकानेर में कांग्रेस का मेयर बना है. 

    जोधपुर में भाजपा का बड़ा कमाल 

    जोधपुर में सबसे ज्यादा मुकाबला कड़ा माना जा रहा था. क्योंकि यहां के 100 वार्डों के नतीजों में बीजेपी ने यहां 45 और कांग्रेस ने 44 वार्डों में जीत हासिल की है. जबकि 10 निर्दलीय और 1 पार्षद थे. लेकिन तीजों में प्रसन्न मेहता को 53 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को महज 47 वोट मिले हैं. मारवाड़ का अहम शहर जोधपुर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गढ़ है, लेकिन यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही दलों ने अपने-अपने पार्षदों और निर्दलीयों की बाड़ेबंदी कर रखी थी, लेकिन जीत भाजपा को मिली है. 

    जयपुर में भाजपा की बड़ी जीत 

    जयपुर नगर निगम में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है. सुनील कोठारी यहां मेयर चुने गए हैं. भाजपा को 89 मत मिले हैं, 1 मत नोटा को और 60 मत कांग्रेस को मिले हैं. मेयर बनने के बाद बोले सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ और विकास के आधार पर आगे बढ़ाएंगे, परकोटे के हेरिटेज को संरक्षित करना उद्देश्य रहेगा. जयपुर की जीत भाजपा की अहम जीत मानी जा रही है. 

    कोटा में बीजेपी की अनुसुईया गोस्वामी बनीं महापौर

    कोटा नगर निगम के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी की वार्ड 98 की पार्षद अनुसुईया गोस्वामी को महापौर निर्वाचित किया गया है. मतदान में उन्हें 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 35 वोट मिले. अनुसुईया गोस्वामी ने 30 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है. कोटा नगर निगम में कुल 100 पार्षद हैं, चुनाव से पहले बीजेपी के 57, कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद थे. इनमें से दो निर्दलीय पार्षदों ने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था. ऐसे में बीजेपी के पक्ष में 59 पार्षदों का समर्थन माना जा रहा था. इसके बावजूद बीजेपी प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी को 65 वोट मिले है. महापौर चुनाव में कांग्रेस के पास 39 पार्षद थे, लेकिन उसकी प्रत्याशी सुनीता सुमन को 35 वोट ही मिले, यानी कांग्रेस के पार्षदों की संख्या और प्रत्याशी को मिले वोटों में 4 वोट का अंतर रहा. नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग की चर्चा शुरू हो गई है.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.