Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»असम चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 64 लाख भर्तियों संग 2 लाख सरकारी नौकरियों का वादा,
    राष्ट्रीय

    असम चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 64 लाख भर्तियों संग 2 लाख सरकारी नौकरियों का वादा,

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहटी: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत 10 लाख युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने में सहायता के लिए 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। नए स्नातकों को नौकरी की तैयारी के लिए 25,000 रुपए प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की जीवन प्रेरणा योजना को जारी रखा जाएगा।

    पक्के मकान का वादा
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत 22 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं, ऐसे में प्रत्येक परिवार को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 15 लाख मकानों का निर्माण करने का भी संकल्प है। निर्बाध और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक असम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत एकीकृत अवसंरचना में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

    गरीब परिवारों को मुफ्त राशन
    इसके अलावा सरसों तेल, चावल, मसूर दाल, चीनी और नमक रियायती दर पर उपलब्ध कराना जारी रखेंगे। साथ ही सबसे गरीब परिवारों को मुफ्त राशन भी देने की घोषणा की है। इसके अलावा संकल्प पत्र में मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान का विस्तार करके 40 लाख लाभार्थियों को लाभ देंगे। ओरुनोदोई योजना के तहत मासिक सहायता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 23,000 हजार किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त 15 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

    गरीबों के लिए केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा
    मिशन बसुंधरा के तहत अवैध अप्रवासियों की ओर से अतिक्रमण की गई भूमि के हर इंच को मुक्त करने और असम के सभी वास्तविक नागरिकों को भूमि अधिकार प्रदान करेंगे। गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और निजुत मोइना, निजुत बाबू, शुल्क माफी, मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा और मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरण योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

    लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कदम का वादा
    अवैध अप्रवासियों के खिलाफ वापसी की नीति जारी रखने और लव जिहाद और लैंड जिहाद की समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएं जाएंगे। असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बाढ़ मुक्त असम मिशन शुरू किया जाएगा।

    पात्र चाय बागान परिवारों को भूमि पट्टे उपलब्ध कराने का वादा
    इसके अलावा बीजेपी ने सभी पात्र चाय बागान परिवारों को भूमि पट्टे उपलब्ध कराने और चरणबद्ध तरीके से मजदूरी बढ़ाकर 500 करना सुनिश्चित करेंगे। बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा है कि हम ‘एक जिला, एक विश्वविद्यालय’ पहल शुरू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का व्यापक कवरेज हो ताकि असम में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.