बिलासपुर । बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अरपा नदी में हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात रिवर व्यू और अरपा पुल के पास कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे। तभी उन्होंने नदी की तेज धार में एक व्यक्ति का हाथ देखा। युवकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राहुल अग्रवाल पिछले सात वर्षों से बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार रात वे अपने दोस्त की शादी में मोपका गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार अरपा पुल के बीचों-बीच खड़ी मिली। कार को लावारिस हालत में देखकर पुलिस ने उसे थाने में खड़ा कराया था। अगले दिन उसी पुल के पास नदी में शव मिलने से मामला स्पष्ट हुआ।
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राहुल का एक युवती से प्रेम संबंध था। राहुल उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से कर दी। इसके बाद से राहुल मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
सिटी कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

