Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»फ्लाइट में थे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, अचानक से आ गई खराबी, मच गया हड़कंप 1 घंटे तक थमी रहीं सबकी सांसें…
    BREKING NEWS

    फ्लाइट में थे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, अचानक से आ गई खराबी, मच गया हड़कंप 1 घंटे तक थमी रहीं सबकी सांसें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण बड़ा संकट खड़ा हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस विमान में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    रनवे से ठीक पहले रुकी उड़ान
    मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-505 ने सोमवार (9 मार्च) की सुबह करीब 7:40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरने की तैयारी की थी। विमान अपने निर्धारित समय पर चलने ही वाला था कि पायलट को अचानक किसी तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रनवे पर टेक-ऑफ करने से ठीक पहले ही रोक दिया गया।

    एक घंटे तक विमान में रहे डिप्टी सीएम
    विमान रुकने के बाद करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य सभी यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे। दोनों उपमुख्यमंत्री किसी आधिकारिक दौरे या कार्यक्रम के सिलसिले में कोलकाता जा रहे थे। वीवीआईपी की मौजूदगी के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए।

    जांच के बाद मिली हरी झंडी
    घटना की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। विमान के इंजन और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और सुधार के बाद जब इंजीनियरों ने विमान को फिट घोषित किया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट को कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    June 18, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला का आत्मीय स्वागत

    June 18, 2026

    सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.