मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को झूठा कहा और उसके मददगारों का खुलासा किया है। इसके अलावा विपिन ने सोनम के नेपाल भाग जाने वाले अपने आरोपों पर भी सफाई दी है। राजा के भाई ने कुछ दिन पहले कहा था कि, जमानत पर छूटी आरोपी सोनम रघुवंशी नेपाल चली गई हैं।
विपिन रघुवंशी ने बताया सोनम के मददगारों के नाम
मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया को दिए अपने बयान में सोनम को झूठी बताया। विपिन ने कहा कि, सोनम रघुवंशी झूठी है। सोनम ने कहा था ‘उसके पीछे कोई नहीं खड़ा है, इसलिए मैं किसी का नाम नहीं बताऊंगी।’ लेकिन सोनम के सपोर्ट में उसका भाई गोविंद रघुवंशी है। सोनम के मदद के लिए उसके भाई के अलावा उसके माता-पिता भी खड़ें हैं।
नेपाल भाग जाने का लगाया था आरोप
इंदौर के सहकार नगर, कैट रोड निवासी विपिन रघुवंशी ने सोनम पर आरोप लगाया था कि, हाईकोर्ट में मेघालय पुलिस की ओर से आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत निरस्ती को लेकर याचिका लगी। याचिका में दोनों पक्ष के वकीलों की बहस हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षा रखा है। आरोप है लेकिन इतनी तारीख कोर्ट में आने के बाद भी आरोपी सोनम महज एक बार कोर्ट पहुंची। इसके बाद से वह कोर्ट नहीं आई। हमें आशंका है कहीं आरोपी सोनम शिलांग छोडकऱ नेपाल तो नहीं चली गई। शिलांग से नेपाल पास है। यदि ऐसा होगा तो ये निचली कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होगा।
राजा के परिवार ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी इस केस में सीबीआई जांच चाहते हैं। उनका कहना है कि जब एक लड़की टि्वशा मामला) से जुड़े मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो लड़के के मामले में क्यों नहीं। उनका तर्क है कि यह मामला भी बेहद चर्चित है और इसमें दूसरे राज्य का भी एंगल जुड़ा हुआ है। ऐसे में राजा रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
23 मई 2025 को हुई थी राजा की हत्या
राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को ईस्ट खासी हिल्स सोहरा के टूरिस्ट प्लेस में हत्या हुई थी। शिलांग पुलिस ने जांच में राजा की पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, राज के साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था। केस में हाल ही में आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत ने सशर्त जमानत पर छोड़ा है। इसके बाद से ही दिवंगत राजा का परिवार विरोध कर रहा है।

