Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»‘भैया सबसे महंगी साड़ी दिखाओ’, टशन-टशन में महिला ने लुटा दिए 29 हजार रुपये, ऑनलाइन कीमत देख उड़े होश
    अजब गजब

    ‘भैया सबसे महंगी साड़ी दिखाओ’, टशन-टशन में महिला ने लुटा दिए 29 हजार रुपये, ऑनलाइन कीमत देख उड़े होश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Trending: मिष्टी यादव नाम की महिला ने गुरुवार को अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आज मैं साड़ी खरीदने बाजार गई थी. जिस दुकान पर मैं साड़ियां देख रही थी, वहां काफी भीड़ थी. तभी एक महिला उस दुकान पर आई और दुकानदार से बोली- भैया! जरा अपनी दुकान की सबसे महंगी साड़ी दिखाइए. बिना समय बर्बाद किए, दुकानदार ने उसे 29000 रुपये की एक साड़ी दिखाई. महिला ने उसे देखा, ज़्यादा मोल-भाव नहीं किया, और किसी दूसरी दुकान पर कीमत पता किए बिना ही उसे खरीद लिया.’ 

    ‘आउट ऑफ क्यूरोसिटी चेक किए दाम’

    मिष्टी ने आगे लिखा, ‘मैं यह सब देख रही थी. उत्सुकतावश, मैंने सोचा कि उस साड़ी की असल कीमत क्या होगी. इसलिए, मैंने उसकी कीमत ऑनलाइन चेक करने का फैसला किया. वही साड़ी जिसे महिला ने दुकान से 29 हजार में खरीदा था, ऑनलाइन सिर्फ 9700 रुपये में मिल रही थी. इसका मतलब यह है कि अगर ऑनलाइन कीमत सही थी और वह बिल्कुल वही साड़ी थी, तो महिला ने लगभग 19 हजार 300 ज्यादा खर्च कर दिए.’

    ‘लोग इतनी जल्दबाजी क्यों करते हैं?’

    पोस्ट की आखिर में मिस्टी ने कहा, ‘मैं सोचने लगी कि लोग अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते समय इतनी जल्दबाजी क्यों करते हैं. साड़ी खरीदने में कोई बुराई नहीं है. हर किसी को अपनी पसंद की चीज खरीदने और खुद पर पैसे खर्च करने का हक है. लेकिन क्या कुछ भी खरीदने से पहले दो-तीन अलग-अलग जगहों पर कीमतें चेक कर लेना जरूरी नहीं है? हो सकता है कि दुकान की कीमत में किराया, स्टाफ की सैलरी, सर्विस और अन्य खर्च शामिल हों. फिर भी, ग्राहकों को कीमतें जरूर देखनी चाहिए ताकि वे अपनी खरीदारी से संतुष्ट रह सकें.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी

    October 16, 2026

    गुलाब जामुन में निकला चूहा, वायरल वीडियो देख मचा हड़कंप; दुकान पहुंची एफडीए की टीम

    October 9, 2026

    चीन की सड़कों पर गंदगी और बदबू, भारतीय व्लॉगर भी हुआ हैरान

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.