Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये
    • इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ 6 लोग, ना कोई सड़क, ना कोई मॉल, हेलीकॉप्टर से आता है राशन!
    • मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा, स्वानंद किरकिरे व कला से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं
    • खरीदने से पहले जानिए 5-Star vs 3-Star AC : कौन बचाएगा बिजली बिल और देगा बेहतर कूलिंग
    • मोहिनी एकादशी कल, इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल
    • भाजपा का लक्ष्य क्या सदा के लिए सत्ता में बने रहना है?
    • राजनीति में लांघी जा रही भाषा की मर्यादा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश
    BREKING NEWS

    BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इसमें मुफ्त डेटा से लेकर ब्रॉडबैंड डील्स और कस्टमर्स को डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है। हाल ही में BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लॉन्च की भी घोषणा की थी। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज को लॉन्च किया है। 

    BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस फ्लैश सेल की घोषणा की है। इसके साथ दिए एक वीडियो टीजर में कहा गया है, “कुछ बड़ा पेश किया जाने वाला है! क्या आप अप्रत्याशित का अनुभव करने के लिए तैयार हैं।” कंपनी ने फ्लैश सेल की तिथि की जानकारी नहीं दी है। BSNL ने X पर यूजर्स से यह अनुमान लगाने को भी कहा है कि इस सेल में कौन से ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इसमें कंपनी के सब्सक्राइबर्स को मुफ्त डेटा, ब्रॉडबैंड डील्स या डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है। 

    पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। BSNL ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखा है। इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर के परिसर के बाहर एक मॉडम को इंस्टॉल किया जाता है और वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए निकट के बेस स्टेशन से सिग्नल ट्रांसमिट किए जाते हैं। इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। 

    हाल ही में BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है। इससे कस्टमर्स  को उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स को https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC पर जाना होगा। इस पोर्टल पर पिन कोड, आवेदक का नाम और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर पुष्टि के लिए एक OTP भेजा जाएगा। BSNL ने बताया है कि इस सर्विस को लेकर किसी समस्या या आशंका को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क किया जा सकता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    April 25, 2026

    आईपीएल पर सट्टा खिला रहा था टीआई, गिरफ्तार

    April 24, 2026

    कांग्रेस नेता के घर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां ! बेटे की हुई मौत

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.