Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर लकड़ी के तख्ते से सिर पर वार कर दी पति की हत्या
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बीएसपी की पहल, कॉलेज स्टूडेंट्स ने ‘सतर्कता-साझा जिम्मेदारी’ पर दिए सशक्त भाषण
    छत्तीसगढ़

    बीएसपी की पहल, कॉलेज स्टूडेंट्स ने ‘सतर्कता-साझा जिम्मेदारी’ पर दिए सशक्त भाषण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संगठन में पारदर्शिता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 के तहत प्रतियोगिताओं की श्रृंखला जारी है। इस वर्ष के मुख्य विषय “सतर्कता – हमारी साझा ज़िम्मेदारी” पर केंद्रित, 30 अक्टूबर को भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली में विद्यार्थियों के लिए एक हिंदी और अंग्रेजी द्विभाषी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    इस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और इसे रोकने में समाज की सामूहिक भूमिका पर अपने विचार अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण की विशेष सराहना की। प्रतियोगिता में कु. मंजरि गुप्ता ने प्रथम स्थान, कु. भारती साहू ने द्वितीय स्थान, कु. विनीता राय ने तृतीय स्थान व कु. के. गायत्री ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद सहायक प्रबंधक (सतर्कता) श्री प्रफुल कुमार कारोड़े ने उपस्थित जनों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता) श्रीमती रेणू गुप्ता ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से डिजिटल और सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

    कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरेखा विनोद पाटिल ने विद्यार्थियों को उनके उत्साहपूर्ण सहभाग के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेसर डॉ. डी. लक्ष्मी (भिलाई मैत्री कॉलेज) और महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स–पीसीसी) श्रीमती रूपम कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सतर्कता निरीक्षक श्री रूपेश कुरुप, वरिष्ठ अधिकारी (सतर्कता) श्रीमती कुंती गुरूंग तथा भिलाई मैत्री कॉलेज के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कु. निशा शाजी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर

    July 13, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.