Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
    • ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें
    • महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी,महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी…
    • आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द
    • ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण: प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा
    • बॉयफ्रेंड से शादी करने पर बेटी को मार डाला, पुलिस ने बचाने के बजाय हत्यारों का साथ दिया
    • तमिलनाडु में किसी भी बड़ी पार्टी ने ब्राह्मण को नहीं दिया टिकट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बौद्ध भिक्षुणी हत्या, गिरफ्तार अभियुक्तों ने खोले कई राज
    क्राइम

    बौद्ध भिक्षुणी हत्या, गिरफ्तार अभियुक्तों ने खोले कई राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिवालसर: बल्ह थाना क्षेत्र के तहत रिवालसर के सरकीधार में हुई महिला बौद्ध भिक्षुणी की नृशंस हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं। इस हत्याकांड में संलिप्त एक 17 वर्षीय नाबालिग चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया है। सभी अभियुक्त नशे के आदी बताए गए हैं। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि हत्या के दिन ये चारों आरोपी नेरचौक में मिले और वहां से एक योजना के तहत कार में सवार होकर वाया पटड़ीघाट होते हुए सरकीधार पहुंचे। यहां महिला बौद्ध भिक्षुणी से धन लूटने की नीयत से आरोपी रात 9 बजे के लगभग कुटिया में पहुंचे।

    भिक्षुणी के विरोध पर इन्होंने बेरहमी दिखाते हुए तेज हथियारों से उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी कुटिया से कुछ चांदी और महिला के 2 मोबाइल उठाकर चंडीगढ़ भाग गए। यहां इन्होंने एक मोबाइल को नशे की तलब मिटाने के लिए बेच दिया। हत्या में प्रयोग एक हथियार (चाकू) को पुलिस आरोपियाें की निशानदेही पर बरामद कर चुकी है जबकि दूसरा हथियार अभी बरामद होना बाकी है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम एक आरोपी को साथ लेकर चंडीगढ़ गई हुई है। एस.पी. विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मामले की तहकीकात जारी है।

    फोन खरीदने वाले आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
    आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने के लिए कई तरीके अपनाए थे। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मृतका के पति का मोबाइल चंडीगढ़ में बेच दिया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह फोन खरीदा। मामले के एक आरोपी गगन शर्मा ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतका के कीपैड वाले फोन से अपनी दादी का सेव नंबर भी हटा दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, हथियार और आरोपितों के मोबाइल को जब्त कर फोरैंसिक लैब भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बॉयफ्रेंड से शादी करने पर बेटी को मार डाला, पुलिस ने बचाने के बजाय हत्यारों का साथ दिया

    April 6, 2026

    दो गुटों में विवाद के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो छात्र गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

    April 6, 2026

    शादी से किया इंकार, तो युवक ने लगा ली फांसी, वीडियो कॉल पर सब कुछ देखती रह गई प्रेमिका

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.