Sawan Somwar 2026: सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. वैसे तो सावन का हर दिन शिव आराधना के लिए विशेष होता है, लेकिन इस माह के सोमवार का महत्व और भी अधिक माना गया है. साल 2026 में सावन मास में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें से 3 सोमवार बीत चुके हैं. अब सावन का चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग भी रहेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कुछ राशियोंज्योतिषाचार्य के लिए शुभ रहेगी. महादेव की कृपा से इन राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में लाभ मिल सकता है.
कर्क राशि
सावन का अंतिम सोमवार कर्क राशि के लिए शुभ रह सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सावन का अंतिम सोमवार करियर के लिहाज से खास रहेगा. बुधादित्य राजयोग से निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी बदलने या नया कारोबार शुरू करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. मेहनत का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है. परिवार में खुशी का माहौल
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

