Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»होली हत्याकांड:- आरोपी से जुड़ी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने अपनाया योगी मॉडल न्याय
    राष्ट्रीय

    होली हत्याकांड:- आरोपी से जुड़ी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने अपनाया योगी मॉडल न्याय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में मुस्लिम महिला पर गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 साल के एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया। अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन और प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। दरअसल, इस हत्याकांड के एक आरोपी के मकान पर दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चला है। वहीं, इस मामले में अभी तक पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

    आपको बता दें कि यह खून की होली 4 मार्च को खेली गई थी। पुलिस के अनुसार, हिंसा करने वाले दोनों परिवार एक-दूसरे को पिछले 50 साल से जानते थे। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। इससे पहले भी कभी कूड़ा फेंकने को लेकर तो कभी अन्य छोटी-छोटी बातों पर तनातनी होती रहती थी। इसी बीच होली आई और एक बच्ची के हाथ से गिरा पानी का गुब्बारा काल बन गया। वहीं, पुलिस लगातार सामाजिक माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर बनाए हुए है। कुशल पाल सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को कंट्रोल कर लिया गया है।

    क्या हुआ था होली के दिन?

    उत्तम नगर में यह विवाद होली वाले दिन रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि तरुण की 11 वर्षीय चचेरी बहन ने छत से पानी से भरा गुब्बारा फेंका था, जो फिसलकर नीचे सड़क पर गिर गया। गुब्बारे के पानी की कुछ छींटें पास में रहने वाली एक महिला पर पड़ गईं। दोनों परिवार अलग-अलग समुदायों से होने के कारण इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और कुछ ही देर में मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया।

    इस झगड़े में गई युवक की जान

    परिजनों के मुताबिक, पहले उन्होंने गुब्बारे की घटना को लेकर माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। देर रात करीब 11 बजे जब तरुण घर लौटा और बाइक पार्क कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर रॉड, हॉकी स्टिक, क्रिकेट बैट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे सड़क पर बुरी तरह पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

    July 4, 2026

    “धर्मेंद्र प्रधान इतने जरुरी क्यों?, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

    July 4, 2026

    गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.