Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…
    • ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’
    • प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…
    • 2020 के दिल्ली दंगा केस में पुलिस की अपील खारिज, चार साल बाद इशरत जहां की जमानत पक्की…
    • आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
    • ‘बस अमेरिका की हां का इंतजार’: तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल
    • ‘बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी’, दमदम की रैली में टीएमसी पर बरसे पीएम
    • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोसा वस्त्रों में नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गड्डियां गिरती रहीं हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख…
    BREKING NEWS

    गड्डियां गिरती रहीं हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ- शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को समेटा। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार लाख रुपये निकले। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

    बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकलकर सड़क पर गिरने शुरू हो गए, लेकिन उसे पता नहीं चला और वह आगे निकल गया। 

    पुलिस ने एक-एक कर सभी नोटों को सुरक्षित उठाया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिनती करने पर चार लाख रुपये पाए गए। बरामद रुपये में 6 गड्डी 500 के नोटों की, चार गड्डी 200-200 के नोटों की एवं दो गड्डी 100-100 के नोटों की पाई गई। गड्डियों पर एक बैंक का नाम और पर्ची भी लगी हुई है। पुलिस इस बिंदु पर भी रकम के मालिक की तलाश कर रही है।

    एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये मालखाने में जमा कराए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रुपये किस तरह और किस वाहन से गिरे हैं। जनपद के किसी थाने पर चार लाख रुपये खोने या गुम होने की सूचना भी नहीं दी गई है। बैंक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रकम किस खाते से और किसने निकाली थी। जिस भी व्यक्ति के ये रुपये खोए हैं, वह कोतवाली आकर सबूत और बैंक संबंधी दस्तावेज पेश करे। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार रुपये असली मालिक को दे दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…

    April 24, 2026

    2020 के दिल्ली दंगा केस में पुलिस की अपील खारिज, चार साल बाद इशरत जहां की जमानत पक्की…

    April 24, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी’, दमदम की रैली में टीएमसी पर बरसे पीएम

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.