Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»Highway पर जा रहा कैंटर Driver सहित हुआ गायब! चक्करों में पड़ी पुलिस
    मुख्य समाचार

    Highway पर जा रहा कैंटर Driver सहित हुआ गायब! चक्करों में पड़ी पुलिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदकोट: फरीदकोट जिले के गांव चंदबाजा के पास देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। सफेद रंग की कार में सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने कैंटर चालक को धमकाकर मशीनों से भरा कैंटर लूट लिया। इतना ही नहीं, आरोपी चालक का अपहरण कर अपने साथ ले गए और कुछ दूरी पर छोड़ते समय पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देकर कोटकपूरा की ओर फरार हो गए।

    घटना के बाद थाना सदर पुलिस ने 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह पुत्र सुलक्खण सिंह, निवासी गांव बग्गा खुर्द, तहसील लोपोके, जिला अमृतसर ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है और उसके पास 5 कैंटर हैं। इनमें से एक कैंटर (PB-02-EV-9788) को उसका चालक मंधीर सिंह पुत्र चंद सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, थाना चोला साहिब, जिला तरनतारन चला रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 15 जून की शाम करीब 8:30 बजे उक्त कैंटर में गत्ता काटने वाली मशीनें लादकर अमृतसर से गुजरात के राजकोट के लिए रवाना किया गया था। रात करीब 11 बजे चालक गांव चंदबाजा से पहले स्थित एक ढाबे पर खाना खाने और कुछ देर आराम करने के लिए रुका। इसके बाद 16 जून की तड़के करीब 1 बजे वह दोबारा अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गया।

    जैसे ही कैंटर गांव चंदबाजा के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरा, पीछे से आई सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने अपनी कार कैंटर के बराबर लाकर उसे रुकवा लिया। कार रुकते ही आरोपी कैंटर के पास पहुंचे, चालक को डराया-धमकाया और जबरन कैंटर पर कब्जा कर लिया। इसके बाद वे चालक मंधीर सिंह को भी अपने साथ ले गए। पीड़ित चालक के अनुसार, कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने गांव कलेर के पास एक ढाबे से पहले कैंटर रोक लिया और उसे नीचे उतार दिया। जाते समय बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और मशीनों से भरे कैंटर को लेकर कोटकपूरा की ओर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और लूटे गए कैंटर की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…

    June 18, 2026

    ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.