Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»CBSE का अहम फैसला -मिडिल ईस्ट में क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं पोस्टपोन…
    जॉब-एजुकेशन

    CBSE का अहम फैसला -मिडिल ईस्ट में क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं पोस्टपोन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने Class 10 और Class 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2026 फिलहाल स्थगित कर दी हैं. ये परीक्षाएं 2 मार्च 2026 को होने वाली थी, लेकिन अब मौजूदा हालात को देखते हुए इन्हें आगे के लिए टाल दिया गया है. CBSE ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है. बोर्ड का कहना है कि छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, इसलिए ये कदम उठाया गया है. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि केवल स्थगित की गई हैं. सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक फर्जी सर्कुलर वायरल हो रहा था जिसमें यही दावा किया जा रहा है कि CBSE की परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी हैं. जिसके बाद CBSE ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

    परीक्षाएं क्यों टाली गईं?

    मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने, तनाव और संघर्ष जैसी परिस्थितियों के कारण ये फैसला लिया गया है. बोर्ड का मानना है कि ऐसे माहौल में परीक्षा कराना छात्रों के लिए सुरक्षित नहीं होगा. CBSE लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने पर ही नई तारीखों का ऐलान करेगा. CBSE ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वो CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखें. ये फैसला सिर्फ मिडिल ईस्ट क्षेत्र के लिए है. भारत में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी. भारतीय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: CG SET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 अगस्त तक करें आवेदन…

    July 25, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    19 से 23 जुलाई तक होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.