Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…
    • तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…
    • राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
    • केरल के पलक्कड़ से आई छात्रा श्रीनंदा  कर्नाटक में ट्रैकिंग के दौरान चंद्रद्रोणा पहाड़ी से गायब हुई, 3 दिन बाद 2000 फीट गहरी खाई से मिला शव
    • कारगिल युद्ध मे 16000 फीट पर फहराया था तिरंगा, ‘लद्दाख के शेर’ महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
    • पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की अग्रिम जमानत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…
    मनोरंजन

    मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार, 9 अप्रैल वोटिंग हुई. कई मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर नजर आईं. इस मौके पर असमिया अभिनेत्री एमी बरुआ भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंची. एमी बरुआ BJP के मंत्री पीयूष हजारिका की पत्नी हैं, जो जागीरोड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. एमी की मीडिया के साथ बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और नेटिजन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एमी बरुआ के बारे में.

    एमी सबसे लोकप्रिय असमिया अभिनेत्रियों में से एक हैं. 41 वर्षीय एमी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम अरु प्रेम’ से की थी. एमी ने दिमासा भाषा की फिल्म ‘सेमखोर’ से निर्देशन में कदम रखा. इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले, स्पेशल जूरी मेंशन और दिमासा भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म. उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, ‘बिरुबाला: विच टू पद्मश्री’, को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी के स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

    2011 में, एमी ने पीयूष हजारिका से शादी कर ली थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं- बेटा अथर्व और बेटी आरुही. एमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती है.

    2022 में एमी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली असमिया अभिनेत्री बनीं. वह अपनी फिल्म ‘सेमखोर’ को पेश करने के लिए 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं. बाद में वह असमिया सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस फेस्टिवल में कुछ और बार भी शामिल हुईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान ने अनंत को किया बर्थडे विश

    April 10, 2026

    Dhurandhar 2 की कमाई से दुनिया में मचा कोहराम, TOP 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार

    April 9, 2026

    मोनालिसा और फरमान की मुश्किलें बढ़ी,’राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ ने उम्र को लेकर जारी किया नोटिस

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.