Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM धामी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित…
    • 2 युवकों के अचानक लापता होने से सनसनी, NDRF और SDRF ने चलाया ऑपरेशन…
    • Lady Teacher की अश्लील क्लास! छात्राओं से कहा- 4-5 Boyfriend बनाओ, निलंबित
    • पीरनिगाह माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालुओं  में 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई
    • सड़क हादसे में माता-पिता को खोने वाले 5 बच्चों को कोर्ट ने दिलाया 44 लाख से ज्यादा मुआवजा
    • भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी, ससुराल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • महंगे फोन ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड…
    • दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार…
    मौसम

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 29 जून को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून से 1 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, 29 जून और 1-2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

    विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई और फिर 3-4 जुलाई तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 जून और 4 जुलाई को बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 29 जून से 4 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

    विभाग के अनुसार 29 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं 1 से 4 जुलाई के बीच इन दोनों क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

    पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

    29 जून से 2 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश में और 29 जून से 4 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3 और 4 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

    महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की संभावना

    29 जून से 4 जुलाई तक कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून और 3-4 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, 4 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है.

    दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

    दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 जून को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.